नगर पंचायत के सामने लापरवाह जेसीबी चालक ने हजारों रुपए के फल ठेले के ऊपर चढ़ाई जेसीबी

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव क्षेत्र में नौसिखिया चालकों के कारण नागरिकों का जीना हराम हो चुका है जहां हर रोज नौसीखिए चालक दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं यहां कृषि कार्य के लिए उपयोग होने वाले ट्रैक्टरों में भी नौसीखिए चालकों के कारण लगातार लोग मौत का शिकार हो रहे हैं इन ट्रैक्टरों में ना तो किसी प्रकार के नंबर प्लेट मौजूद होते हैं ना ही चालकों के पास किसी प्रकार का लाइसेंस मौजूद होता है जब घटना हो जाती है तब पुलिस प्रशासन नौसीखिए चालकों की जांच करती है आज ताजा मामला तब देखने को मिला जब एक शराब के नशे में जेसीबी चालक ने नगर पंचायत के सामने फल ठेले में अपनी जेसीबी चढा दी संयोग यह रहा की फल संचालक मौके पर कुछ दूर में मौजूद था नहीं तो किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। क्षेत्र में सैकड़ो जेसीबी मौजूद है जिसमें नौसीखिए चालक जेसीबी चलाकर कार्यों को अंजाम दे रहे हैं साथ ही जेसीबी में यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन न करते हुए जेसीबी में ना ही किसी प्रकार के नंबर अंकित होते हैं ना ही गाड़ी मालिक के नाम अंकित होते हैं साथ ही ड्राइवर भी किसी प्रकार का वैध लाइसेंस धारी होता है जिसके कारण लगातार दुर्घटनाओं में ईजफा हो रहा है यदि इन जेसीबी चालकों की एवं गाड़ी के कागजात की सही जांच की जावे तो चौंकाने वाले तथ्य उजागर होंगे। अब देखना यह है कि यातायात विभाग कब इन जेसीबी चालकों व ट्रैक्टर चालकों पर कार्यवाही करती है ।




