राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव ने दिल्ली में परचम लहराया

मुकेश कुमार
समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान और मागर्दशर्न में सेंट जेवियर्स स्कूल म्यूजिक बैंड राज्य स्तरीय और जोनल लेवल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए 24 जनवरी 2025 और 25 जनवरी 2025 को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में भाग लिया और बेहत्तर प्रदशर्न किया।
इस राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में विद्याथिर्यों को सहभागी होने के लिए फादर सिलास टोप्पो ये.स. की अध्यक्षता में दिल्ली गए थे इनके साथ ही बच्चों की सहायता के लिए मैम सुनिता खलखो, सर नारायण बरूआ और बैंड मास्टर आकाश कुमार शामिल थे। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से कुल 16 स्कूल बैंड शामिल हुए थे। हमारे बच्चों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदशर्न कर छत्तीसगढ़ राज्य, जशपुर जिला और सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल पत्थलगांव का नाम रोशन करते हुए नया इतिहास रचा। इस अवसर पर 28 जनवरी 2025 दिन- मंगलवार को पूरे शालेय परिवार एवं अभिभावकों के द्वारा सेंट जेवियर्स चौक से स्कूल प्रागंण तक मानव श्रृंखला बनाकर, सेंट जेवियर्स स्कूल म्यूजिक बैंड के विद्याथिर्यों को पुष्प गुच्छ एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात् शालेय परिवार के द्वारा स्कूल म्यूजिक बैंड के विद्याथिर्यों को मेडल और प्रशस्ती पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस कायर्क्रम में स्कूल के सभी शिक्षकवृन्द, अभिभावकगण एवं विद्याथीर्गण शामिल थे। इस सुन्दर अवसर पर प्राचार्य ने स्कूल म्यूजिक बैंड के विद्याथिर्यों को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, समपर्ण एवं त्याग की खूब प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के इन गुणों के फलस्वरूप ही हमारा स्कूल म्यूजिक बैंड राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में सफल हो पाया। उन्होंने विद्याथिर्यों के राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता में सफलता की प्रशंसा करते हुए उन्हें पढ़ाई में भी बेहतर प्रदशर्न करने के लिए प्रोत्साहित किया। अन्त में प्राचार्य फादर सुनील खलखो ये.स. के द्वारा इस जीत के अवसर पर समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ को उनके सहयोग एवं मागर्दशर्न के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।




