भाजपा विधायक कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल ने किया ध्वजारोहण 

मुकेश अग्रवाल

 

पत्थलगांव

भारतीय संविधान की महानता एवं देश की एकता और अखंडता को समर्पित 76वां गणतंत्र दिवस के मौके पर विधायक कार्यालय में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर अनिल मित्तल ने कहा कि हमारे देश के वीर जवानों की बलिदान को हमें अपने जीवन में सिख के रूप में उतरना चाहिए।

ध्वजारोहण के मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, रामनिवास जिंदल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ,राम अवतार अग्रवाल ,श्याम नारायण गुप्ता ,प्रदीप गुप्ता, हरजीत भाटिया अंजू टोप्पो, रेनू विश्वास सहित सभी भाजपा के पार्षद व अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button