श्रीश्याम सेवा समिति के सुशील बालाजी बने अध्यक्ष सुनील अग्रवाल को सचिव की जिम्मेदारी

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
श्रीश्याम सेवा समिति के नवीन कार्यकारिणी का गठन श्याम मंदिर परिवार द्वारा किया गया ।सुशील मित्तल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप गई है वही सुनील अग्रवाल को सचिव पप्पल गोयल कोषाध्यक्ष, नरेश अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष का पदभार दिया गया है ।नवनियुक्त अध्यक्ष सुशील मित्तल ने कहा कि श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुझे दी गई है मैं इस जिम्मेदारी को आप सब लोगों के सहयोग से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।




