पत्थलगांव से अंकित बंसल,कांसाबेल से सुदाम पंडा और बगीचा से हरीश आरिक बने मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में छाई खुशी की लहर

पत्थलगांव से अंकित बंसल,कांसाबेल से सुदाम पंडा और बगीचा से हरीश आरिक बने मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में छाई खुशी की लह

Related Articles

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव । भाजपा के मंडल अध्यक्ष पदों को लेकर जिले में लंबे समय से चली आ रही भारी कश्मकश आखिरकार मंगलवार को समाप्त हो गई। जशपुर जिले के तीनों महत्वपूर्ण मंडल पत्थलगांव, कांसाबेल और बगीचा के अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति का विवाद संगठन के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सुलझा लिया गया। जिले के तीनों मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है।

 

इन मंडल अध्यक्षों की सूची में पत्थलगांव से अंकित बंसल, कांसाबेल से सुदाम पंडा और बगीचा मंडल से हरीश आरिक को नियुक्त किया गया है। वहीं सूची जारी होते ही नवनियुक्त अध्यक्षों के समर्थकों में खुशी की लहर सी छा गई है। यह नियुक्ति भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी चुनावों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही।

 

पत्थलगांव से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं मंडल के वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा है कि आगामी समय पर जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे सभी कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बखूबी तरीके से कराया जाएगा।

क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को दूर करने पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं, आने वाले दिनों में त्रिस्तरीय एवं नगरी निकाय चुनाव होने हैं जिसके लिए सभी के साथ मिलकर रणनीति तैयार की जाएगी।

Back to top button