एसडीएम और बीईओ पहुंचे शासकीय कन्या माध्यमिक शाला पत्थलगांव न्योता भोज में हुए शामिल सभी बच्चों के साथ किया भोजन, बच्चे हुए खुश

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में आज पत्थलगांव के शासकीय कन्या माध्यमिक शाला में न्योता भोजन का आयोजन किया गया। एसडीएम पत्थलगांव और विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चो के साथ भोजन पूर्व प्रार्थना कर सभी ने गुणवत्ता पूर्ण भोजन किया।


भोजन पश्चात् एसडीएम और बीईओ ने बच्चों को मिठाई एवं फल वितरण किए। बच्चों ने अधिकारियों को अपने बीच पाकर बहुत प्रसन्न हुए और हमेशा ऐसे अधिकारियों से मिलने की इच्छा जाहिर की। ताकि वो लगातार प्रेरित हो सके। इस दौरान शाला के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button