पोलियो की दो बूंद जिंदगी की के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल द्वारा निकाल रैली



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव सिविल अस्पताल के द्वारा 3 मार्च को 5 वर्ष के तक के बच्चों के लिए दो बूंद पोलियो की दवा पिलाने के लिए रैली निकाली गई जिसमें दर्जनों की संख्या में नर्स एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अपनी हिस्सेदारी निभाई। रैली में शामिल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा 3 मार्च को पोलियो की दवा पिलाने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया एवं “दो बूंद हर बार, “पोलियो पर जीत रहे बरकरार” के नारे के साथ रैली निकाली गई।
