पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश के बाद पुलिस में बदली रणनीति डीजल चोर को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार,



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव क्षेत्र में वाहनों से हो रहे डीजल चोरी के मामले में पत्थलगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने डीजल चोरी कर बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को हिरासत में लिया है बता दे की मुखबिर सूचना पर आरोपी रामकुमार चौहान पिता सुखराम चौहान उम्र 29वर्ष सा0तिलडेगा थाना पत्थलगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ने पर दिनांक घटना 12.2.2024 को रात को 2.30बजे करीबन सलमान बस क्रमांक 14जी1786के टंकी का ढक्कन को तोड़कर प्लास्टिक पाइप को चाकू से काटकर टंकी में पाइप डालकर 35लीटर डीजल चोरी किया था जिसमें से 20लीटर डीजल को बीटीआई चौक के पास रोड में आने जाने वाले ट्रक नंबर व चालक का नाम पता नहीं जानता है को 80रुपए लीटर के दर से कुल 1600 रुपए में बिक्री कर दिया है बिक्री किए ,रुपए को दारू मुर्गा खा पीकर खर्च कर दिया है एवं शेष बचे 15 लीटर डीजल व डीजल चोरी करने में उपयोग किए बाल्टी जग चाकू पाना टॉर्च प्लास्टिक पाइप को अपने घर ग्राम तिलडेगा में छुपाकर रखा था जिसको मेमोरेंडम कथन अनुसार आरोपी से दिनांक 19.2.2024को रात्रि में जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया है आरोपी को दिनांक19.2.2024को रात्रि में गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।
विगत दिनों जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पत्थलगांव थाने का निरीक्षण के साथ अधिकारी कर्मचारियों की बैठक लेकर पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हो रहे दुपहिया वाहन चोरी, डीजल चोरी एवं अन्य अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए थे साथ ही उन्होंने कहा था कि क्षेत्र में जुआ सट्टा के मामले पर भी जल्द ही लगाम लगाई जावे अन्यथा थाना क्षेत्र में जुआ के मामले मिलने पर क्षेत्र के अधिकारी जवाबदार होंगे।