महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह, सीएम साय ने जो वादा किया उसे अब पूरा करने जा रहे। विधायक गोमती साय

पत्थलगांव /मुकेश अग्रवाल विधायक गोमती साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में बड़ी संख्या में योजना का फॉर्म भरने पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं से जो वादा किया था, वह अब पूरा होने जा रहा है। महतारी वंदन योजना से विवाहित महिलाओं को अब एक हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगा।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना रोजाना की आर्थिक जरूरतों का सहारा बनेगी। बच्चों की ट्यूशन फीस से लेकर राशन, स्वयं के पोषण आहार सहित घरेलू अन्य चीजों के लिए इस राशि से बड़ी मदद मिलेगी।

विधायक साय ने कहा कि सालाना 12 हजार रुपए मिलेंगे इससे रोज की छोटी मोटी जरूरतों, बच्चों के लिए लगने वाले दवाई, उनकी कापी-पुस्तकों के लिए काफी मददगार साबित होगी। महतारी वंदन योजना से मिली राशि से सभी अपनी स्वयं की जरूरतें पूरी कर लेंगे। साथ ही अब घर की छोटी-मोटी चीजों के लिए अपने पति को बार-बार बोलना नहीं पड़ेगा। महतारी वंदन योजना से महिलाओं में भारी उत्साह है। छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया श्री विष्णु देव साय ने महिलाओं से जो कहा तथा उसे पूरा करके दिखा रहे है। इस योजना के लागु होने पर राज्य भर की महिलाऐं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद दे रही हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button