34 व राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं में निकाली जागरूकता रैली

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन पर पत्थलगांव के नवपदस्थ टी आई भानुप्रताप चंद्राकर के नेतृत्व में यातायात स्टाफ की टीम के साथ सरस्वती शिशु मंदिर ,व इंदिरा गांधी कन्या स्कूल की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के लिए रैली निकाली गई। सड़क सुरक्षा सप्ताह की रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में सड़क सुरक्षा संबंधित स्लोगन के साथ” हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ” के नारे लगाते हुए सड़कों पर रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button