पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा सप्ताह का नही दिख रहा कोई पहल

पत्थलगांव

जहां पूरे जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने जिला डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने मुहिम चला रखी है वही पत्थलगांव की सड़कों में नही दिख रहा कोई बदलाव जबकि पुलिस को सड़कों में लोगो के बीच जाकर सड़क सुरक्षा के लिए लोगो को जागरूक करने उन्हें सड़क में चलने वक्त जरूरी नियमों को बताते हुए प्रोत्साहित करना होता है। पर पत्थलगांव के सड़को में इस तरह के कोई कार्यक्रम किये जाते नही देखे जा रहे है। जिससे लोगो को इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के जन जागरूकता कार्यक्रम के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नही मिल रही है। जबकि पुलिस को सड़कों में चौक में सार्वजनिक जगहों में इसके लिए पूरी तैयारी कर जनजागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने आगे आना चाहिए जिससे वाहन चलाते वक्त हेलमेट लगाने ,चौक में वाहन को मोड़ने , कार में चलते वक्त सीट बेल्ट लगा कर चलने जैसी महत्वपूर्ण बाते होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button