पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के लुड़ेग तमता मण्डल के ग्राम पंडरीपानी मे प्रथम आगमन पर विधायक गोमती साय का हुआ भव्य स्वागत आज ग्राम पंडरीपानी मे विधायक के प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों ने स्वागत रैली और जनसभा आयोजित किया ।

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
विधायक के आगमन पर पूरे जोश और उत्साह के साथ धूम धाम से ग्रामवासियों और भाजपा के कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत गाजे बाजे के साथ सभा स्थल पर पहुंचे जहां विधायक ने राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी जी,भारत माता और सरस्वती माता की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई।जिसके बाद कार्यकर्ताओ और पंचायत के सदस्यों व वाहा उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा स्वागत पुष्पहार व पुष्पगुच्छ देकर किया गया जिसके बाद यहां के बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वागत गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी गई जिसके बाद विधायक साय ने जनसभा में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित ग्रामवासियों और वाहा उपस्थित प्यारे प्यारे बच्चो को संबोधित किया ।

विधायक महोदया ने पंडरीपानी के परिवार जनों से कहा चुनाव प्रचार के लिए नही आ पाई लेकिन चुनाव जीत के बाद आप सब को धन्यवाद देना आई हूं आप सब ने मुझे पत्थलगांव के विधायक के रूप में सेवा का अवसर दिया जो विकास कार्य पिछले कई सालों से होना चाहिए था वो नही हुआ जो अब होगा जो भी वादे हमने चुनाव प्रचार मे किए सब पूरे होंगे ।आप सब के स्नेह और सम्मान के लिए सहृदय आभार…
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनीष अग्रवाल (जिला मंत्री),रोशन प्रताप सिंह (मण्डल अध्यक्ष),गीता पैंकरा(सरपंच), फिलिम साय (उपसरपंच), विशाल अग्रवाल,राम डनसेना,रवि गुप्ता,तेजराम सिदार, लक्ष्मी प्रसाद पैंकरा,रामदेव पैंकरा,रामप्रसाद चौहान,आलम साय चौहान,गुरु साय पैंकरा, अज्योध्या पैंकरा, लक्ष्मी नारायण साहू,भोजराम साहू ,राजकुमार सिदार,सहित अन्य कर्मठशील कार्यकर्ता ग्रामवासी और प्यारे प्यारे बच्चे माताएं बहनों की उपस्थिति ने सफल बनाया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button