जशपुर जिले के पत्थलगांव के ग्राम मे घटित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता व उसके परिजनों से मुलाकात कर व वहा की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंची विधायक गोमती साय



मुकेश अग्रवाल
बीते दिनों ग्राम की एक नाबालिग बालिका के साथ ग्राम के कुछ आरोपियों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया जिसकी शिकायत पीड़िता के परिजनों ने बागबहार थाने मे दर्ज कराई थी जिसके बाद बागबहार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 341,363,376D पास्को एक्ट के तहत करवाही कर जेल भेज दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर यहां की विधायक गोमती साय आज अपने साथ बागबाहर थाना प्रभारीऔर पत्थलगांव एस. डी. ओ. पी के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और उकने परिजनों को आश्वासन दिया कि गांव की बेटी के साथ ऐसे घटनाओं को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी पीड़िता को न्याय मिलेगा मैं हर हाल मे आप के परिवार के साथ खड़ी हूं किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो आप सीधे मुझे सूचित करें मै आप सब की मदद के लिए सदैव तैयार हूं साय जी ने वहा उपस्थित ग्रामीणों व परिजनों से भी अनुरोध किया कि बेटी को साथ लेकर चले इनके परिजनों की सहायता करे साथ दे साय जी ने पीड़ित बालिका से कहा गुड़िया तुम इस घटना को भूल के खूब मन लगा कर पढ़ाई करो यदि किसी प्रकार की सहायता चाहिए मुझे कहना मै सदैव साथ हूं।
विधायक महोदया ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गांव घर की बेटियों के साथ इस प्रकार की घटनाओं को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता दोषियों पर कार्रवाई कर सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े जिस प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो वो पूरी तरह से सहायता करे।