प्रेस क्लब अध्यक्ष विजय त्रिपाठी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव के धर्मशाला के समीप पत्थलगांव प्रेस क्लब अध्यक्ष विजय त्रिपाठी द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया ।ध्वजारोहण के पश्चात प्रेस क्लब के सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगीत के साथ भारत माता की जय के नारो से आकाश को गूंजायमान कर दिया ।प्रेस क्लब उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने उद्बोधन में कहा कि हमें देश के महापुरुषों के बलिदान की सीख अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए जिनके बलिदान के बाद हमें देश में आजादी मिली। प्रेस क्लब के सुरेन्द्र चेतावनी,हरगोविंद अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल, सौरभ त्रिपाठी ,कमलेश अम्बस्थ ,प्रदीप ठाकुर, आकाश शर्मा ,निशामुद्दीन खान, बाबर खान सहित सभी प्रेस के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button