राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर शासन के रंगीन रोशनियों से जगमग करने केआदेश की उड़ा रहे धज्जियां
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड पत्थलगांव विभाग ने शासन के आदेशों को दिखाया ठेंगा

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
एक ओर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर शासन द्वारा सरकारी कार्यालय में रंगीन रोशनी कर विभागों को जगमगाने के आदेश प्रसारित किए गए थे जिसको लेकर पत्थलगांव के अधिकांश विभागों ने अपने सरकारी भवनों पर रंगीन रोशनियों से जगमग किया गया है लेकिन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड पत्थरलगांव व शासकीय प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास द्वारा शासकीय विभाग के सामने रंगीन रोशनियों के शासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए अंधेरे में छोड़कर नदारत हो चुके हैं ।

और

हमेशा से ही इस लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी जो मुख्यालय में कभी देखे ही नहीं जाते । लेकिन आज राष्ट्रीय पर्व पर भी शासन के दिए गए जगमग करने की आदेश को भी पालन नहीं करते हुए अपने हमेशा की तरह अड़ियल रवैया को अपनाते हुए शासन के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं इस विभाग के अधिकारी राष्ट्रीय पर्व की अवहेलना करते हुए अपनी गैर जिम्मेदार हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं ।अब देखना यह है कि प्रशासन ऐसे अधिकारी व ऐसे विभाग पर किस तरह की कार्यवाही करता है या यूं ही पुराने रवैया की तरह पर्दा डाल दिया जावेगा??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button