पत्थलगांव में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का जनसेवा विजन प्रस्तुत, शिक्षा से स्वास्थ्य तक 20 से अधिक योजनाओं की दी जानकारी अग्रसेन भवन में प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, समाजहित में एकजुट होकर सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) के प्रदेश पदाधिकारियों का पत्थलगांव स्थित अग्रसेन भवन में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन ने अपने “हमारे जनसेवी कार्यक्रम” का विस्तृत विजन समाज के सामने रखा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान एवं सेवा से जुड़ी अनेक योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के सर्वांगीण विकास को लक्ष्य बनाकर संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह सहायता, संस्कार, रक्तदान, देहदान, नेत्रदान, एम्बुलेंस एवं शव वाहन सेवा, युवाओं के विकास, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सहयोग जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य संचालित कर रहा है। उन्होंने सभी अग्रबंधुओं से संगठन की योजनाओं से जुड़कर इन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ये रहे प्रमुख पदाधिकारी
कार्यक्रम में डॉ. अशोक अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन), पवन अग्रवाल (संभागीय अध्यक्ष), सुरेश मंगल बिल्हा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुभाष अग्रवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंबिकापुर), संजय अग्रवाल (महामंत्री, रायपुर), संजीव अग्रवाल (कार्यकारिणी सदस्य), अनिल अग्रवाल (संभागीय कोषाध्यक्ष, पत्थलगांव), कृष्ण कुमार अग्रवाल (संभागीय सचिव), सुमन अग्रवाल (अध्यक्ष, अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव), पूजा अग्रवाल (संभागीय महिला उपाध्यक्ष), सुरेश अग्रवाल (अध्यक्ष, अग्रवाल सभा लुड़ेग), सीए दिवाकर अग्रवाल (युवा अध्यक्ष, पत्थलगांव), ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, अनिल मित्तल, श्रीमती अर्चना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक एकता, सेवा भावना और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प से ओतप्रोत रहा। उपस्थित समाजजनों ने संगठन के जनकल्याणकारी विजन की सराहना करते हुए समाजहित में पूर्ण सहयोग देने का विश्वास व्यक्त किया।