श्याम परिवार पत्थलगांव द्वारा देवउठनी एकादशी पर निकाली भव्य निशान यात्रा खाटू नरेश श्याम बाबा का मनाया जावेगा आज भव्य जन्मोत्सव

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
आज देवउठनी एकादशी के मौके पर खाटू श्याम का जन्म उत्सव मनाने के लिए श्याम परिवार ,श्याम शखा मंडल द्वारा भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं हाथों में श्याम निशान लिए श्याम बाबा के मधुर भजनों के बीच अंबिकापुर रोड दुर्गा मंदिर से श्याम निशान यात्रा की शुरुआत की गई जहां महिलाएं श्याम निशान लिए श्याम बाबा के भजनों की धुन पर झूमते गाते हुए रायगढ़ रोड, जशपुर रोड से होते हुए श्याम मंदिर पहुंचकर श्याम निशान यात्रा का समापन किया गया

।जहां रात्रि में खाटू नरेश श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा श्याम जन्मोत्सव मनाने के लिए श्याम बाबा के मीठे-मीठे भजनों को खरसिया से आए अभिषेक अग्रवाल द्वारा श्याम भजनों का रसपान कराया जाएगा। श्याम बाबा निशान यात्रा में महेंद्र अग्रवाल, सुशील मित्तल,सुनील अग्रवाल, पप्ल गोयल, महावीर भगवती,अंकुर गोयल, टीनू मित्तल, मुकेश गर्ग, हेमंत अग्रवाल ,आकाश अग्रवाल ,आशीष मित्तल सहित सभी श्याम प्रेमी कार्यक्रम को सफलता की ओर ले जाने में जुटे रहे।
Ī
श्याम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है पूरा श्याम मंदिर रंगीन रोशनियों से जगमगा रहा है।



