पत्थलगाव बाजार पारा में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ नवरात्र महोत्सव महिलाओं बालिकाओं ने सिर पर कलश लेकर कलश यात्रा की की शुरुआत

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगाव/ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ नवरात्र महोत्सव पत्थलगाव बाजार पारा शाश्वत वैदिक मंत्रोच्चार, माता रानी के जयकारे व भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ गुरुवार को आश्विन नवरात्र महोत्सव का आगाज हो गया। पत्थलगाव बाजार पारा में भव्य कलश यात्रा बाजे गाजे, आतिशबाजी के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं व कन्याओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।इस बार आश्विन नवरात्र 3 अक्टूबर से 12अक्टूबर रहेगा गुरुवार को पत्थलगाव बजार पारा दुर्गा समिति के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ नवरात्र महोत्सव शाश्वत वैदिक मंत्रोच्चार, माता रानी के जयकारे व भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ गुरुवार को आश्विन नवरात्र महोत्सव का आगाज हो गया।

पत्थलगाव बाजार पारा दुर्गा पूजा समिति में भव्य कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं व कन्याओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।इस बार आश्विन नवरात्र 3 अक्टूबर गुरुवार से 12 अक्टूबर तक नौ दिनो तक अंचल मे नवरात्र की धूम रहेगी इसके साथ ही आसापास के गांव से लेकर शहर तक का इलाका शक्ति की भक्ति में लीन हो गया है।

एक ओर पत्थलगाव बजार पारा पूजा पंडालों में मां की भव्य प्रतिमा का निर्माण कर पूजन अर्चना का आगाज किया गया है। वह दूसरी ओर पत्थलगाव शहर के रायगढ़ रोड ,अम्बिकापुर रोड, मंडी प्रांगण , राममंदिर में आस्था का केंद्र बना है।

तो वही पत्थलगाव में देवी उपासकों ने भी अलग अलग स्थानों से कलश यात्रा निकाली जिसे देखने भारी संख्या में नगरवासी सड़को पर आ गए थे। पत्थलगाव के रायगढ़ रोड, मंडी प्रांगण, अम्बिकापुर रोड सहित अन्य स्थानों से अलग अलग भव्य कलश यात्रा देखने मिली जिसमे पारम्परिक वाद्ययंत्रों के साथ जसगीत गाते हुवे भक्त झूमते हुए कलश यात्रा में शामिल हुए थे जिसमे पहले दिन नगर में भव्य कलश यात्रा निकली गई जिसमें सैकड़ों कलश में पत्थलगाव के प्राचीन राम मंदिर से जल उठा कर कन्याओं व महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पत्थलगाव बजार पारा से आरम्भ हो कर बस स्टैंड से मुख्य मार्ग होते हुवे प्राचीन राम मंदिर पहुँची जहाँ सैकड़ों महिलाओं व बालिकाओं ने कलश में जल भर कर मुख्य मार्ग से होते हुवे जल भर कर कलश शोभा यात्रा पूजा स्थल पहुंची। इस भव्य कलश शोभा यात्रा के दौरान ढोल – ताशा व गाजे – बाजे की धुन पर माता रानी के जयकारे लगाते हुवे बाजे गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई है इस दौरान समिति के सदस्य दिनेश पत्रकार , मुकेश मोनू प्लाईवुड, प्रमोद कालू ,अजय पार्षद , मनमोहन दादी, बंटी मधुबन , सुनील पार्षद , संतोष भांचा , प्रदीप ठाकुर, सचिन सामंत ,सतीस किराना , गोपाल सोना, विकास मेडिकल दीपक बालाजी मोनू , शुभम् , मिंका डब्बु, कान्हा, अंकित , सुनील सोढ़ी, विक्की, कपिल पिंटू किराना नीरज अग्रवाल, जितेंद्र दबंग सहित सभी भक्त मौजूद रहे।




