अग्रवाल समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों का किया शाल श्रीफल देकर सम्मान बुजुर्गों का आशीर्वाद ही हमारे समाज की बड़ी धरोहर -परशुराम अग्रवाल

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव अग्रवाल सभा द्वारा आज समाज के वरिष्ठ 75 साल पहुंच चुके बुजुर्गों का सम्मान किया गया बुजुर्गों का सम्मान बैंड बाजे के साथ शाल श्रीफल औढा कर आशीर्वाद लिया गया ।अग्रवाल सभा के अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल ने कहा कि समाज के वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद प्राप्त कर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।

अग्रवाल सभा सचिव अनिल मित्तल ने कहा कि कई सालों से समाज के वरिष्ठ लोगों के सम्मान व आशीर्वाद लेने की परंपरा शुरू की गई है आज की हम लोगों के द्वारा समाज के 60 से ज्यादा वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लिया गया एवं उनका सम्मान करते हुए साल श्रीफल दिया गया।

अग्रवाल महिला मंडल की चंदा गर्ग ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करने से हमें बुजुर्गों के बताए गए मार्ग पर चलकर समाज को आगे नई दिशा देनी है बुजुर्ग ही समाज के आधार स्तंभ है ।आज अग्र वरिष्ठ सम्मान समारोह में रामनिवास जिंदल अग्रवाल सभा कोषाध्यक्ष,मधुसूदन गोयल अग्रवाल सभा उपाध्यक्ष,,अनिल अग्रवाल, कृष्ण गर्ग ,बजरंग आरा मिल, शेखर सोनावाला,सुमन गोयल अग्रवाल (महिला मंडल सचिव), सरोज अग्रवाल,ललिता बंसल सहित अग्रवाल समाज के महिला मंडल के सदस्य ,अग्रवाल सभा के सदस्य मौजूद रहे।




