सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के पवन अग्रवाल चुने गए अध्यक्ष अंबिकापुर अग्रसेन भवन में समाज का सांगठनिक चुनाव हुआ संपन्न सरगुजा संभाग के 750 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के प्रतिष्ठापूर्ण अध्यक्ष पद के चुनाव में जशपुर जिले के पत्थलगांव के पवन अग्रवाल सरगुजा संभाग के नए संभागीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सरगुजा संभाग के सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, सूरजपुर ,कोरिया , एमसीबी जिले के अग्रवाल प्रतिनिधियों की अग्रणी संस्था अग्रवाल महासभा के चुनाव प्रक्रिया विगत एक सप्ताह से चल रही थी

जिसमें दो प्रत्याशी मुकेश अग्रवाल पर्पल होटल ,व पवन अग्रवाल लिटिल रोज स्कूल आमने-सामने खड़े होने से चुनाव प्रक्रिया संपन्न की गई।



अंबिकापुर अग्रसेन भवन में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में संभाग के 750 अग्रवाल मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें पवन अग्रवाल पत्थलगांव को 460 तथा मुकेश अग्रवाल अंबिकापुर को 290 मत प्राप्त हुए जहां पवन अग्रवाल पत्थलगांव ने 170 मतों की बड़े अंतर से सरगुजा संभागीय अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद का आसन ग्रहण किया। अग्रवाल समाज के संभागीय अग्रवाल सभा अध्यक्ष प्रक्रिया में संभाग के सभी जिलों के प्रतिनिधियों व मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया लगभग 900 मतदाताओं वाले संभाग के 28 अग्रवाल सभा के संरक्षक , आजीवन सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और संभाग के नए अध्यक्ष का निर्वाचन किया ।

अग्रसेन भवन अंबिकापुर में सुबह से ही मताधिकार का प्रयोग करने के लिए गहमागहमी बनी रही। अग्रसेन भवन में सुबह 11:00 बजे से 5:00 बजे तक मतदान संपन्न हुआ उसके उपरांत मतगणना कर परिणाम की घोषणा की गई निर्वाचन टीम ने नए अध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। गया संभागीय निर्वाचन कार्यक्रम में अंबिकापुर, सूरजपुर ,बिश्रामपुर ,पत्थलगांव ,सीतापुर ,बतौली, लखनपुर ,उदयपुर ,बगीचा, कुनकुरी ,कोतवा ,बागबाहर ,राजपुर ,बेरियो, शंकरगढ़, रामानुजगंज ,डाडगांव ,उदयपुर प्रतापपुर भै,याथान ,रामानुजगंज ,बैकुंठपुर चिरमिरी ,मनेन्द्रगढ़ ,पटना ,तपकरा के प्रतिनिधियों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई। संभागीय अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री निवास केड़िया व महामंत्री सुनील अग्रवाल बाबी ने सफलतापूर्वक चुनाव का संचालन किया ।पूरे चुनाव को संपन्न करने में मुख्य चुनाव अधिकारी अमृतलाल अग्रवाल सूरजपुर ,साहयक चुनाव अधिकारी मुकेश गर्ग सूरजपुर एवं प्रमोद अग्रवाल अंबिकापुर की टीम ने कुशल मैनेजमेंट का काम करते हुए चुनाव संपन्न कराया गया।
पवन अग्रवाल नवनियुक्त संभागीय अग्रवाल सभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोगों द्वारा जिस तरह मुझ पर भरोसा जताते हुए समाज के लोगों ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है मैं उस पर समाज के वरिष्ठ जनों के आशीर्वाद को लेते हुए खरा उतरने का प्रयास करूंगा एवं समाज में फैली हुई कुरीतियों व समाज के विकास के कार्यों को करने की पूरी कोशिश करूंगा।




