होली का पर्व बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की दी बधाई चाक चौबंद रही पुलिस व्यवस्था

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव में होली का पर्व बड़े ही उत्साहपूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया जहां सुबह से ही हाथों में गुलाल लिए लोगों ने एक दूसरों को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी वही बच्चों ने जमकर पिचकारी चलाई बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था ।पत्थलगांव में जगह-जगह होली पर्व को लेकर तैयारी की गई थी होली पर्व को मनाने के लिए खासकर युवा वर्ग ने जगह-जगह टेंट लगाकर बाजे गाजे के साथ होली पर्व मनाया गया ।

होली का पर्व पत्थलगांव के मंडी मैदान में भी मंडी समिति के सदस्यों द्वारा नाश्ते का इंतजाम एवं बैंड बाजे का इंतजाम कर मनाया गया ।सुबह से ही सड़कों पर “रंग बरसे चुनरवाली “जैसे गानों की धुन बज रही थी .।

पत्थलगांव के अग्रवाल सभा एवं अग्रवाल महिला मंडल द्वारा भी होली मिलन समारोह का किया आयोजन अग्रवाल सभा एवं

अग्रवाल महिला मंडल द्वारा स्थानीय अग्रसेन भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अग्रवाल सभा के अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल, अनिल मित्तल, गोविंद अग्रवाल,सतीश पार्षद,रामनिवास जिंदल ,रामलाल अग्रवाल अंजनी मित्तल, मुरारी अग्रवाल,सुनील अग्रवाल ,ब्रम्ह प्रकाश अग्रवाल सहित दर्जनों अग्रवाल सभा के सदस्यों के साथ अग्रवाल महिला मंडल समिति मौजूद रही एवं एक दूसरों को गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया गया। योग क्लब द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया

।सुबह मैरिज गार्डन में योग क्लब के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई एवं होली के गानों पर थिरकते हुए नाचते गाते होली का पर्व मनाया गया । योग क्लब के बलदेव नायक, मुकेश अग्रवाल ,सुंदर अग्रवाल, खजांची लाल अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल ,टिंकू अग्रवाल, संतोष गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

श्याम मंदिर समिति ने भी होली मिलन समारोह का शाम में आयोजन किया गया था जहां श्याम सेवा समिति के सुशील बालाजी ,महेद्र अग्रवाल ,पप्पल गोयल, नरेश सर्फ ,अनिल श्रृगारिका, हेमंत अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल ,राजकुमार अग्रवाल,जग्गी अग्रवाल सहित समिति के सदस्यों ने होली मिलन समारोह बड़े उत्साहपूर्ण ढंग से मनाया गया ।
पत्थलगांव में पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी जहां पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व संपन्न हुआ।



