परशुराम अग्रवाल बने पत्थलगांव अग्रवाल सभा अध्यक्ष 11 मतों से जीत हासिल की परशुराम अग्रवाल ने

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
अग्रवाल सभा का अध्यक्ष का चुनाव आज मतदान प्रक्रिया से किया गया सुबह से ही मतदान को लेकर अग्रवाल समाज के मतदाताओं में काफी उत्साह, उमंग था। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न करवाई गई जिसमें 298 मतदान के पात्र मतदाता थे मतदान शत प्रतिशत हुआ जिसके बाद अग्रवाल समाज के मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने वाले प्रेक्षकों द्वारा वोटो की गिनती की गई जिसमें 11 वोट से परशुराम अग्रवाल अपने निकट प्रत्याशी प्रयागराज अग्रवाल से विजय हासिल की।परशुराम अग्रवाल के विजयी होने के पश्चात अग्रवाल समाज के सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां प्रेषित कर एकता व भाईचारा का संदेश दिया।

अध्यक्ष पद के विजयी उम्मीदवार परशुराम अग्रवाल ने कहा कि समाज द्वारा जो मुझे अध्यक्ष पद का दायित्व सौपा गया है मेरे द्वारा सभी समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ सभी को साथ लेकर समाज के लिए विकास के कार्यों को किया जाएगा ।आज के मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए मदन लाल अग्रवाल ,मुरारी लाल अग्रवाल ,रामावतार अग्रवाल, रामनिवास जिंदल पवन अग्रवाल ,सतीश पार्षद ,प्रयागराज अग्रवाल, अजय पार्षद, संजू लोहिया, जग्गी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल ,अनिल मित्तल सहित समाज के सभी वरिष्ठ एवं युवाओं की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Related Articles

Back to top button