एटीएम को पिकअप की सहायता से उखाड़ कर चोर ले जाने में असफल

 

मुकेश अग्रवाल

कुनकुरी पुलिस की प्रभावी रात्रि गस्त से टली ATM लूट की बड़ी घटना, पुलिस के पहुंचते ही आरोपी हुए फरार, आरोपियों की सघन तलाश जारी।

कुनकुरी में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ATM से संबंधित गंभीर घटना

रात्रि 01:00 से 02:00 बजे के मध्य कुनकुरी स्थित PNB ATM बूथ में अज्ञात आरोपियों द्वारा ATM मशीन को रस्सी से बांधकर पिकअप वाहन से खींचते हुए उखाड़ा गया।

पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपियों ने पिकअप वाहन में पहले से रखे पत्थरों से पुलिस वाहन पर हमला किया, जिससे पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ।

घटना के बाद आरोपी पिकअप वाहन से फरार होकर तपकरा की ओर भागे, कुंजारा जंगल के पास पिकअप वाहन को छोड़कर भागे, पिकअप का नम्बरJH 07 E 9167

आरोपियों द्वारा छोड़े गए वाहन एवं घटना स्थल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

👮‍♂️ जशपुर पुलिस प्रोफेशनल तरीके से जांच में जुटी।

Related Articles

Back to top button