विशाल हिंदू सम्मेलन का मंडी प्रांगण में हुआ आयोजन  सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव।

संघ के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर मंडी मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह शौर्य दिवस पर 6 दिसंबर से नगर में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलनों की कड़ी में चौथा आयोजन था।

कार्यक्रम में विभाग प्रचार प्रमुख शंकर यादव मुख्य वक्ता के  रूप में उपस्थित रहे वहीं संरक्षकता ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने की वहीं महेंद्र सोनी, अग्रवाल सभा के संरक्षक रामलाल अग्रवाल, रौनियार समाज के शंकर गुप्ता, डॉ बी एल भगत, पार्षद मनीष अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष जायसवाल,  सलमी निकुंज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर मंडी मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा प्रभू श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता शंकर यादव ने कहा कि हिंदू समाज आज भी वास्तविक खतरों के प्रति सजग नहीं हुआ है। हिंदू संस्कृति पर लगातार हमले हो रहे हैं और समाज को कमजोर करने के लिए कई ताकतें लगी हुई हैं। कहने को लोग हिंदू समाज एकजुटता की बात कहता जरूर है परंतु वास्तविकता इससे कोसों दूर नजर आती है। धर्म और संस्कृति की यदि रक्काषाअ करनी है तो समाज को वास्तविकता में एक होना होगा। र्यक्रम के संरक्षक एवं ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गणेश शर्मा ने हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज आज भी अलग अलग जातियों में बंटा हुआ है। इसका लाभ उठाकर ही विघटनकारी शक्तियां हिंदू समाज को कमजोर करने में लगी हुई हैं। कभी धर्मांतरण तो कभी अलग अलग तरीकों के माध्यम से समाज में अलगाव को हवा देकर समाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। हिंदू समाज को इससे सचेत होने की जरूरत है। गायत्री परिवार के परिव्राजक के के आजाद ने हिंदू समाज में संस्कारों के पुनर्स्थापन की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यक्ति ईश्वर को बाहर ढूंढता रहता है परंतु ईश्वर उसके भीतर ही है। आवश्यकता है मन को मंदिर बनाने की और उसमें संस्कारों के प्रत्यारोपण की। संचालन नवीन गर्ग ने किया। कार्यक्रम में हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।

निकली रैली

सम्मेलन का शुभारंभ रैली से हुआ। रैली मंडी मैदान से प्रारंभ हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। इसमें शामिल लोगों ने अपने हाथों में राम और हनुमान ध्वज थाम रखे थे। इस दौरान लग रहे है श्री राम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान होता रहा। अंबिकापुर रोड पर बी टीआई चौक तक भ्रमण करने के बाद रैली वापस मंडी मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।

Related Articles

Back to top button