पत्थलगांव थाने में मोहर्रम पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर पत्थल गांव थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में सभी समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे थाना प्रभारी विनीत पांडे द्वारा मोहर्रम पर्व को लेकर बुलाई गई शांति समिति की बैठक में कहा कि हमें मोहर्रम का त्यौहार भाईचारे व अनुशासित तरीके से मनाना है साथ ही मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस में किसी भी प्रकार का यातायात बाधित न हो इस बात का विशेष ख्याल रखना है ।

उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहर्रम पर्व को शांति व सामाजिक एकता के साथ मनाने की बात कही ।शांति समिति की बैठक में रविंद्र भाटिया ,निशामुद्दीन खान ,बदरुद्दीन सोनू , शेखर त्रिपाठी सहित सभी समाज के प्रमुख मौजूद रहे।




