जशपुर जिले में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक, संगठन में बदलाव और अनुशासन पर जोर

मुकेश अग्रवाल

Related Articles

 

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव  जरिता लैत फलाग ने जशपुर जिले में विधानसभा स्तरीय बैठक की। बैठक की शुरुआत पत्थलगांव विधानसभा से हुई, जहां सुश्री जरिता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन और समयपालन की अनदेखी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पालन करना सीखना होगा और पार्टी की हार-जीत से पहले खुद की समीक्षा पर ध्यान देना होगा।

सुश्री जरिता ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में हारने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि जो पार्टी के पक्ष में मजबूती से डटे रहे, उन्होंने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा, “दूसरों पर उंगली उठाने से पहले यह देखना चाहिए कि तीन उंगलियां हमारी ओर होती हैं।”

उन्होंने कहा कि संगठन में जल्द ही बड़े बदलाव होंगे और कांग्रेस जिलाध्यक्षों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होगी। जिलाध्यक्ष चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। अनुशासनहीनता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और किसी भी समस्या को जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी या प्रदेश प्रभारी तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी।

सुश्री जरिता ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि किसी भी विवादित मुद्दे को प्रेस में ले जाने से पहले आपस में चर्चा करें। उन्होंने कहा, “वर्तमान समय में संयम रखना बेहद जरूरी है। मैं आपके साथ खड़ी रहूंगी, लेकिन आपको भी संगठन को मजबूत बनाना होगा।”

भाजपा सरकार पर निशाना

सुश्री जरिता ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा जशपुर जिले को आदर्श मानती है, लेकिन यह जिला मानव तस्करी, महिला उत्पीड़न और गांजा तस्करी जैसे अपराधों का केंद्र बन गया है।

इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव विष्णुदेव सिंह, दिनेश निर्मलकर,जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव,प्रदेश महामंत्री जिप सदस्य श्रीमती आरती सिंह, प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री पवन अग्रवाल, रत्ना पैंकरा, महेंद्र अग्रवाल, हरगोविंद अग्रवाल,हंसराज अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज तिवारी, रवि शर्मा, कुलविन्दर भाटिया, वीरेंद्र एक्का, सुरेश अग्रवाल , मरियम तिर्की, जनार्दन पंकज, अरुण जांगड़े, पंकज शर्मा, रमेश यादव, शैलेश शर्मा सहित कासाबेल ,कोतबा एवं पत्थलगांव क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Back to top button