पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी व पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी पत्थलगांव को लोकमार्ग पत्थलगांव से धरमजयगढ़ मार्ग के रखरखाव को लेकर न्यूसेंस हटाने जारी किया नोटिस

- मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
लगातार पत्थलगांव से लेकर धर्मजयगढ़ तक कई सालों से सड़क की स्थिति चलने लायक नहीं बची है जिस सड़क में अनगिनत गड्ढे हो चुके हैं जहां यह कह पाना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क जिसके लिए लगातार समाचार पत्रों में समाचार भी प्रकाशित किए जाते रहे हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी आंखों में पट्टी बांधकर अपने ऑफिस में चैन फरमा रहे हैं ।जिसको लेकर आज अंततः पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आकांक्षा त्रिपाठी ने धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी और पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग को लोकमार्ग पत्थलगांव से धरमजयगढ़ मार्ग के रखरखाव उन्नयन ,और मरम्मत नही करने पर न्यूसेंस हटाने जारी किया नोटिस वही न्यायालय में पेस होकर 11, 09 , 2024 तक देना होगा जबाब
आपको बता दे पत्थलगांव से धरमजयगढ़ मार्ग जो पत्थलगांव के इंदिरा चौक से होकर गुजरता है पर बस स्टैंड पत्थलगांव शहर से लेकर आगे जाने में बड़े बड़े गड्ढे बन गए है जिसमे कभी भी जन हानि होने की आशंका बनी हुई है। लगातार आम जनों के आवाज उठाने पर जब कुछ नही हो पाया तो पत्थलगांव के विधायक गोमती साय ने धरमजयगढ़ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सोमवार को विधायक कार्यालय बुलाकर जम कर फटकार लगाई थी और एक से दो दिन में शहर से आने जाने मार्ग को बेहतर करने निर्देश दिए थे पर आज तक बस स्टैंड से धरमजयगढ़ मार्ग में कुछ होता नही दिखा है।
वही अब एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने भी कड़ा रुख अख्तियार करते हुए लोक निर्माण विभाग धरमजयगढ़ और पत्थलगांव को लोक न्यूसेंस हटाने में नोटिस जारी के जल्द मार्ग को बेहतर करने उसके रखरखाव उन्नयन के साथ 11,09,2024 को न्यायालय में उपस्थित होकर जबाब देने कहा है।
अब देखना होगा कि नींद में सोया लोक निर्माण विभाग पत्थलगांव शहर के स्टेट हाइबे मार्ग के मरम्मत और रखरखाव को लेकर कब कार्य करना शुरू करता है वही रायगढ़ रोड सड़क से गुजरने वाले लोग एक से दो किलोमीटर सड़क पार करने को बड़ा पहाड़ चढ़ने जैसा बताते है उनका कहना है कि लगातार सड़को में जान लेवा गड्ढे बने रहते है पर लोक निर्माण विभाग जिसकी जिम्मेदारी है कि वो सड़क को बेहतर बनाने में कोई दिलचस्पी नही लेता है।और आम लोगो से लेकर उस सड़क से सफर करने वाला हर ब्यक्ति काफी ज्यादा परेशान होता है। पर सड़क विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कुम्भकर्णी नींद से जागने को नही होते है तैयार विधायक गोमती साय की फटकार के साथ अब एसडीएम पत्थलगांव के द्वारा न्यायालीन आदेश जारी कर दिए गए है टीब कुछ हो पाता है या उन्ही बड़े बड़े गड्डो से चल कर लोगो के वाहन से लेकर शरीर के दर्द बढ़ते रहेंगे



