पत्थलगांव में भाजपा शहर मंडल कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न, सरगुजा सह प्रभारी सुनील गुप्ता रहे मौजूद

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव: भारतीय जनता पार्टी मंडल पत्थलगांव शहर के नवीन कार्यालय भवन का भूमि पूजन समारोह वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में भाजपा के सरगुजा संभाग सह प्रभारी सुनील गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

समारोह को संबोधित करते हुए सरगुजा सह प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यालय केवल एक इमारत नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना का केंद्र होता है। नया मंडल कार्यालय बनने से संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।

 

वैदिक आचार्यों द्वारा कराए गए पूजन-अर्चन और भूमि पूजन के पश्चात कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button