सेवा मेरा योगदान” में योग का रंग, गोमती साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

मुकेश अग्रवाल

जशपुर। “सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत शुक्रवार को जशपुर न्यू कम्युनिटी हॉल में आयोजित “योग एवं ध्यान से राष्ट्र की सेवा” कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने सहभागिता की। योग और ध्यान के जरिए स्वस्थ जीवनशैली के साथ राष्ट्रसेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक गोमती साय ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन को सकारात्मक और जीवन को अनुशासित बनाने का प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि ध्यान मानसिक शांति प्रदान करता है और व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। “सेवा मेरा योगदान” जैसे अभियान प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित में अपने स्तर पर योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

गोमती साय ने कहा कि योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी के संकल्प को भी मजबूत कर सकता है।

कार्यक्रम में जशपुर विधायक रायमुनी भगत, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शम्भुनाथ चक्रवर्ती, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी लाल उमेद सिंह सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button