*ले ले के हाथा में निशान, दीवाना चला श्याम जी का* “के गानों की धुन पर कुनकुरी से निकली श्याम निशान यात्रा पत्थलगांव में श्याम निशान यात्रा का अद्भुत स्वागत 

पत्थलगांव
श्याम की भक्ति धूप, पानी के परवाह किए बगैर 21 तारीख को सुबह कुनकुरी से 50श्याम भक्तों ने हाथों में श्याम निशान लिए झूमते गाते श्याम भक्त आज पत्थलगांव पहुंचे जहां मधुबन कपड़ा के संचालक बंटी अग्रवाल( मथुरा प्रसाद ताराचंदजी )द्वारा श्याम भक्तों का स्वागत किया गया श्याम भक्तों के स्वागत के लिए सैकड़ो की संख्या में नगर के युवाओं के साथ महिलाएं मौजूद रही। श्याम बाबा की जय के नारों से नगर गूंजायमान हो गया श्याम निशान यात्रा के श्याम प्रेमी आनंद अग्रवाल ने बताया कि हम श्याम भक्तों का ग्रुप 21 तारीख को सुबह कुनकुरी से श्याम निशान लेकर निकाला था जो 21 तारीख को कांसाबेल पहुंच कर विश्राम किया गया जहां से 21 तारीख को सुबह निकलकर 22 तारीख को लूडेग में स्वागत व रात्रि विश्राम कर आज हम लोगों का निशान यात्रा का जत्था पत्थलगांव नगर पहुंच जहां पत्थलगांव प्रवेश द्वार पर जिंदल ऑटो के संचालक खजांची अग्रवाल द्वारा श्याम प्रेमियों का स्वागत किया गया इसके पश्चात मधुबन स्टोर के संचालक बंटी अग्रवाल द्वारा स्वागत किया गया श्याम प्रेमियों के साथ पुलिस का सुरक्षात्मक दल भी साथ-साथ चल रहा है ।
आज श्याम निशान यात्रा पत्थलगांव स्थित श्याम मंदिर पहुंचकर श्याम निशान चढ़ाकर पुरी की जावेगी।श्याम सेवा समिति के महेंद्र अग्रवाल लुड़ेग वाले द्वारा भी लगातार श्याम प्रेमियों का उत्साह वर्धन करते हुए सफल बनाने में अहम योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button