जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के इतिहास में पहली बार मवेशी तस्करी मामले में 13 वाहनों को करवाया राजसात करोड़ों रुपए के वाहनों के मवेशी तस्करी में राजसात किए जाने के बाद मवेशी तस्करों की कमर टूटी पशु तस्करी में किये जा रहे 13 वाहन को जशपुर कलेक्टर ने की राजसात की कार्यवाही, नीलामी की राशि शासकीय खजाने में जमा करने किया गया आदेशित



मुकेश अग्रवाल/जशपुरनगर :-जशपुर जिला मवेशी तस्करों के लिए स्वर्ग माना जाता था जहां जशपुर जिले से होकर मवेशी तस्कर मवेशी तस्करी करते थे

जशपुर जिले में शशि मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक ने अपने पद स्थापना के दौरान ही मवेशी तस्करी को जिले से जड़ से खत्म करने की बात कही थी जिसके बाद जशपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार मवेशी तस्करों पर गाज गिराते हुए वाहनों सहित मवेशियों को जप्त किया गया था पहली बार छत्तीसगढ़ के इतिहास में मवेशी तस्करों का जुलूस निकालते हुए “गौ हत्या पाप है ,पुलिस हमारा बाप है “के नारों के साथ निकाला गया वहीं अब जशपुर पुलिस अधीक्षक के प्रयास से करोड़ों रुपए के 13 वाहन राजसात करवाया गया हैं इसके बाद मवेशी तस्करों की पूरी कमर ही टूट चुकी है। छत्तीसगढ़ से झारखण्ड राज्य की ओर जा रही पशु तस्करी के वाहनों को जशपुर जिले पुलिस द्वारा जप्त किया गया था, जिसकी राजसात की कार्यवाही करने के लिए जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह के द्वारा जशपुर कलेक्टर को भेजा गया था, उस पर जशपुर कलेक्टर डॉ० रवि मित्तल ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 13 वाहन नियमानुसार नीलामी की जाकर राशि शासकीय खजाने में जमा करने आदेशित किया गया है।
कलेक्टर जशपुर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर के प्रतिवेदन के आधार पर छ०ग० कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 में दिये गये प्रावधान के तहत् निम्नाकिंत व्यक्तियों की वाहन को शासन के पक्ष में राजसात की गई।
1. ट्रक क्रमांक JH01EP-9416 जेयारूल पिता साजिद अंसारी निवासी लोहरदगा (झारखण्ड)
2. पिकअप क्रमांक JH01EV-4710 सूर्यकान्त पिता सुकुल साहू निवासी लातेहार (झारखण्ड)
3. टाटा सूमो क्रमांक JH08A-7899 खोरसा केरकेट्टा पिता मसीह चरण निवासी रायडीह (झारखण्ड)
4. पिकअप क्रमांक CG10A-5617 महफूज पिता मकसूद आलम निवासी साईटांगरटोली लोदाम (छत्तीसगढ़)
5. पिकअप क्रमांक JH01FR-2481 आलिम साई पिता फिरोज साई निवासी सिसई जिला गुमला (झारखण्ड)
6. पिकअप क्रमांक JH01ET -1547, वाहन स्वामी रईस मिरघा पिता मनिर मिरघा निवासी हण्डरू रांची (झारखण्ड)
7. पिकअप क्रमांक JH01FF-4925, आरिफ खान पिता सेराज खानडोरण्डा रांची (झारखण्ड)
8. पिकअप क्रमांक JH19E-7804 मो अफरोज अंसारी पिता अकबर हुसैन, धावाडीहलेसलीगंज पलामू (झारखण्ड)
9. पिकअप क्रमांक JH03L-9806 सुहेल खान पिता दिलजान खान डालटेनगंज पलामू (झारखण्ड)
10. पिकअप क्रमांक JH01FE-9799 अजमद अंसारी पिता जाहिर असारी निवासी लोहरदगा (झारखण्ड)
11. पिकअप क्रमांक JH0IFR-2481 कुर्बान पिता जैनुल खान निवासी सोसो रांची (झारखण्ड)
12. पिकअप क्रमांक JH01FJ-2568 समरन खातून पिता जमीन खान निवासी बरगीडाड़ जिला गुमला (झारखण्ड)
13. पिकअप क्रमांक JH19E-7954 अमित भगत पिता बिरसेन भगत निवासी महुआडाड़ जिला लातेहार (झारखण्ड)
उपरोक्त वाहन शासन के पक्ष में राजसात किया जाकर वाहन का नियमानुसार नीलामी की जाकर राशि शासकीय खजाने में जमा करने आदेशित किया गया है।