छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के गृह जिले की अनोखी सड़क पत्थलगांव शहर अंदर की सड़क लेकिन देखरेख धरमजयगढ़ के पीडब्ल्यूडी विभाग के पास आखिर इस सड़क का रखरखाव का जिम्मेदार कौन??

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव

पत्थलगांव शहर के इंदिरा चौक से रायगढ़ रोड स्टेट हाइबे सड़क  जर्जर एवं गड्ढों में तब्दील हो चुकी है इस सड़क का सबसे मजेदार पहलू यह है कि सड़क तो पत्थलगांव शहर के अंदर मौजूद है लेकिन देखरेख की जिम्मेदारी 35 किलोमीटर दूर स्थित धरमजयगढ़ पीडब्ल्यूडी विभाग के पास मौजूद है आखिर पत्थलगांव जैसे इतने बड़े पीडब्ल्यूडी विभाग के पास सड़क की जिम्मेदारी क्यों नहीं दी गई है नागरिकों के मन में यह सवाल बारंबार आता है ।धरमजयगढ़ विभाग में बैठे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी केवल कागजों में ही पत्थलगांव शहर की सड़क को चकाचक बताते नजर आते हैं नागरिकों को इस सड़क की गधों में तब्दील स्थिति को लेकर यदि शिकायत करनी हो तो पत्थलगांव में बैठे अधिकारी केवल एक लाइन में पल्ला झाड़ने नजर आते हैं की सड़क धर्म जयगढ़ विभाग के अधीन है।

पत्थलगांव शहर के बीचोबीच रायगढ़ रोड पूरी तरह जर्जर स्थिति में बस स्टैंड इंदिरा चौक से रायगढ़ जाने वाला मार्ग की हालत बद से बत्तर हो चुकी है बड़े बड़े गड्ढे और सड़क से बहता हुवा पानी शहर वासियों को मुश्किल में डाल रहा है। आपको बता दे की ये मार्ग भारी ब्यस्त मार्ग में गिना जाता रहा है यहां से रांची, टाटा,कलकत्ता,रायपुर , पूना , मुम्बई जैसे बड़े शहर से बड़ी बड़ी वाहनों का भारी मात्रा में आना जाना होता है। जिसकी संख्या हजारों में होती है। वही वीआईपी जनप्रतिनिधि से लेकर वीआईपी अधिकारियों का दौरा इस सड़क से होकर हमेशा ही होता रहता है क्योंकि सड़क पत्थलगांव रेस्ट हाउस से कुछ मीटर की दूरी पर ही स्थित है पर सड़को की स्थिति को देखेंगे तो हालत बहुत ही जर्जर है। पर इस शहर के सड़क को बनाने में किसी को कोई दिलचस्पी नही है। जबकि कम से कम  शहर की सड़क को ठीक किया जाता तो उन सड़को में चलने वाले वाहन चलाने वालों के लिए अच्छा रहता पत्थलगांव के बस स्टैंड से लेकर हाटी तक के स्टेट हाइबे सड़क का टेंडर कई वर्ष पहले हो चुका है। वही इस पत्थलगांव से रायगढ़ रोड जाने वाले सड़क का धरमजयगढ़ पीडब्ल्यूडी विभाग मॉनिटरिंग करता है। पर अन्य जिला होने के कारण पत्थलगांव शहर की सड़क को देखने वाला कोई नही है। शहर वासियों का कहना है कि धरमजयगढ़ पीडब्ल्यूडी विभाग और इस सड़क को बनाने वाले ठेकेदार के गैर जिम्मेंदारना रवैये से पत्थलगांव शहर सहित इस स्टेट हाइबे की सड़क में चलने वाले सभी लोग बहुत परेशान है।

पत्थलगांव शहर वासियों को अच्छी सड़क कब बन कर मिलेगी ये पता नही पर शहर वासी काफी वर्षों से आस लगाए बैठे है कि कभी तो ये सड़क बनाया जाएगा तो शहर वासियों सहित यातायात सुगम हो सकेगा लोगो को राहत का अनुभव होगा। छतीसगढ़ राज्य में नई सरकार को बने तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है।  लोगो को लगा था कि राज्य में नई सरकार के बनते ही इन खराब  सड़को का काया कल्प होने लगेगा पर पत्थलगांव से रायगढ़ रोड की स्टेट हाइबे की सड़क शहर में ही बड़े बड़े गड्डो और नाली नुमा बहते पानी से लोगो को परेशान करता रहा है। पर प्रशासन और सड़क बनाने वाले ठेकेदार, मॉनिटरिंग करने वाले आला अधिकारियों को अन्य जिले की खराब सड़क से कोई लेना देना ही नही है। न इन खराब सड़को को कभी देखने आते है और नही इन खराब सड़को को बनाने कोई पहल करते देखे जाते है।

पत्थलगांव नगरपंचायत के पार्षद अजय अग्रवाल ने बताया कि वाकई में पत्थलगांव के ह्रदय स्थल इंदिरा चौक से रायगढ़ रोड जाने वाली शहर की सड़क बहुत खराब स्थिति में है। बड़े बड़े गड्ढे के मुख्य सड़को में वो भी शहर के बीचोबीच में होने से दुर्घटना का अंदेशा हमेशा बना रहता है अतिशीघ्र ही प्रशासन को शहर की सड़क को बढ़िया बनाने पहल करनी चाहिए।

पत्थलगांव पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ सन्तोष पैंकरा से इंदिरा चौक से रायगढ़ रोड की जर्जर हालत की बात पूछने पर उन्होंने कहा की पत्थलगांव बस स्टैंड इंदिरा चौक ये रायगढ़ रोड की सड़क हमारे पत्थलगांव पीडब्ल्यूडी डिवीजन में नही आता है। इस सड़क का मॉनिटरिंग धरमजयगढ़ पीडब्ल्यूडी विभाग करता है।

Back to top button