चार माह से वृद्धा पेंशन की राशि नहीं मिलने से भटक रहा वृद्ध

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
एक और शासन वृद्ध नागरिकों को जीवन यापन के लिए वृद्धा पेंशन जैसी योजनाएं संचालित कर विकास की गति में कसीदे गढ़ रही है वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत में शासन की योजनाओं को पलीता लगाने में अधिकारी नहीं चूक रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण वृद्धा पेंशन को लेकर लगाया जा सकता है तिलडेगा निवासी मदन गोपाल अम्बस्थ ने बताया कि उसे चार माह से वृद्धा पेंशन राशि नहीं मिला जिसके कारण जीवन चलाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वृद्ध अम्बस्थ ने बताया कि उसका खाता सेंट्रल बैंक में है

जहां वृद्धा पेंशन के लिए बैंक पहुंचने पर बैंक अधिकारियों द्वारा खाता चेक कर बताया जाता है कि आपके खाते में वृद्धा पेंशन की राशि नहीं पहुंची है जहां मायूस होकर बैंक का चक्कर काटते हुए थक जा रहे हैं एवं अपने जीवन की गाड़ी चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यदि जल्द ही हमारी पेंशन राशि की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में समस्या और बढ़ जाएगी किसी तरह पड़ोसियों से मांग कर अपना जीवन चला रहे हैं ।अब देखना यह है कि शासन की महत्वपूर्ण वृद्धा पेंशन योजना को कब जमीनी हकीकत में कार्यान्वित हो पाएगी या यूं ही केवल कागजों में ही संचालित होती नजर आवेगी??

Related Articles

Back to top button