जशपुर पुलिस ने स्टंट बाज बाइकर्स को सिखाया सबक बाइकर्स पर 12 000 जुर्माना

मुकेश अग्रवाल/जशपुरनगर:- स्टंटबा बाईकर्स और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा 18.02.2024 को शहर के विभिन्न स्थानों में खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे 06 बाईकर्स को पकड़कर थाना लाया गया एवं उनके विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत् कार्यवाही करते हुये कुल 12000 समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही उनके परिजनों को समक्ष में बुलाकर हिदायत दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा की"परिजन अपने बच्चों को निर्धारित उम्र एवं ड्राईविंग लायसेंस के बगैर वाहन चलाने न दे, शराब के नशे में एवं ओव्हर स्पीड न चले"* वाहन चलाते समय में यातायात नियमों का पालन करें।“

—–00—–

Related Articles

Back to top button