ठाकुर शोभासिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में छात्र छात्राओं के कैरियर गाइडेंस व स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन


पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव की रेडक्रॉस सोसाइटी इकाई के तत्वाधान में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के कैरियर संबंधित मार्गदर्शन तथा उनके शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कृषि विभाग (जिला जशपुर) के पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार भगत जी मुख्य प्रवक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का प्रारंभ “भारत माता की जय” का नारा लगाते हुए किया गया ताकि समस्त छात्र छात्राएं स्वयं को ऊर्जावान महसूस करें और बातों को ध्यानपूर्वक सुनें।
भगत जी ने अपना परिचय देते हुए अपने स्कूल के दिनों में दरिद्रता का सामना करते हुए कठिन परिस्थितियों में किए गए संघर्षपूर्ण जीवन और उन कठिन परिस्थितियों में भी स्वयं को अभिप्रेरित करते हुए वे निरंतर आगे बढ़ते रहे। बचपन में उनके पिता उन्हें कृषि कार्य के प्रति प्रोत्साहित व प्रेरित करते रहते थे।
उन्होंने बताया कि वह अपने जीवन में अलग-अलग राज्यों की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुए किंतु उन्हें कहीं सफलता नहीं मिली फिर भी वह हताश निराश नहीं हुई बल्कि दुगुनी ऊर्जा के साथ अपने पिता के द्वारा प्रेषित किए गए रास्ते को लक्ष्य बनाकर पूरी ऊर्जा के साथ अपने मेहनत को जारी रखा और अंतत: उन्हें कृषि विभाग में ही सफलता मिली।
उन्होंने बताया कि अपने जीवन में एक लक्ष्य या उद्देश्य चुनें और उस लक्ष्य को पाने के लिए पूरी ईमानदारी व लगन से मेहनत करने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई छात्र-छात्राओं से उनके विचार व कैरियर के बारे में बात की तथा उसमें आने वाली समस्याओं तथा समाधान पर अपने सुझाव व राय भी प्रस्तुत किये । जिसमें उन्होंने ध्यान करने पर विशेष जोर दिये। ध्यान से व्यक्ति अपने मन को नियंत्रित कर सकता है क्योंकि एकाग्रमन अपने लक्ष्य की ओर तीव्र गति से ले जाती है। इस दौरान उन्होंने कई छात्र-छात्राओं के वजन, ऊंचाई व स्वास्थ्य से संबंधित अन्य जांच की गई तथा उनकी स्वास्थ्य से संबंधित कमियों को बताते हुए विस्तार से समाधान भी बताए गए। अंत में अतिथि प्राध्यापक डॉ. संगीता बंजारा के द्वारा आज के प्रवक्ता श्री भगत जी, एवम् सभी प्राध्यापक और समस्त छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम सभी की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने जीवन में एक लक्ष्य का निर्धारण करें और उस लक्ष्य को प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहें, कभी संघर्ष से घबराएं नहीं बल्कि उसका डटकर सामना करें तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी
इसी क्रम में महाविद्यालय के रेड क्रॉस सोसाइटी इकाई के सदस्य और आइक्यूएसी प्रभारी प्रोफेसर अनुपमा प्रधान के नेतृत्व में समस्त छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर मनमोहन किरवानी, अतिथि प्राध्यापक संजय बघेल, नीलम मंडावी, , सुनीता पटेल, सुनील यादव, दीपिका सर्पराज एवम् समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button