सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव –
सरस्वती शिशु मंदिर के रासेयो इकाई द्वारा ग्राम पालीडीह में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया था, जिसका गुरुवार को समापन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता ही सेवा, स्वास्थ्य जागरुकता, नशा मुक्ति, बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ रखा गया था। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने इसमें भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर धुप दीप जलाकर की, इसके पश्चात छात्राओं के द्वारा राजकीय गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं को पत्थलगांव एसडीओपी हरिश पाटिल ने रासेयो के स्वयं सेवकों को बधाई देते हूवे अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान एक मिशन है, जिसने पूरे देश को बुराई के खिलाफ लड़ने और स्वच्छ भारत को सुनिश्चित करने के लिए एक साथ लाया है। राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है। इसके द्वारा छात्र-छात्राओं का चौमुखी विकास होता है। उन्होने कहा कि शिविर के दौरान मिले अनुभवों को दैनिक जीवन में भी अपनाना चाहिए। एनएसएस से बच्चों में समाज सेवा की भावना का संचार होता है। शिविरों में प्रतिभाग करने से बच्चों में निखार आता है। एनएसएस शिविर जागरूकता के लिए मील का पत्थर साबित होंता हैे। उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए सभी लोगों से एकजुट होने को कहा। उन्होने महिला सुरक्षा एवं कानून की जानकारी उपस्थित छात्र छात्राओं को प्रदान की।
सीईओ डीआर भगत ने कहा कि ऐसे शिविर के दौरान एसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा नारी शिक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जाता है। जिसके द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं से प्रेरित होकर एक अनपढ़ महिला के अंदर पढ़ने की इच्छा शक्ति उत्पन्न होती है। अन्य उद्वोधन दाताओं ने भी इस शिविर की तारीफ करते शिविर के छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुवे बधाई दिया। इस शिविर के दौरान शिविरार्थी शिविर के दौरान रैली एवं घर-घर जा स्वच्छता संबंधी नारे लगाते हुए ग्राम वासियों को जागरुक किया। यहां चौक-चौराहे,स्कूल भवन,बोरिंग परिसर की साफ-सफाई कर गांव वालों को श्रमदान एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में एसडीओपी हरिश पाटिल, बीइओ डी आर भगत, पूर्व व्यस्थापक राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, सरपंचभास्कर सिदार, उपसरपंच भूपेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष हरनाम सिंह, सदस्य बजरंग अग्रवाल, सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल, प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी केसाथ विद्यालय के गुरुजन, विद्यार्थी, ग्राम के वरिष्ठ एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




