अटल सुशासन दिवस के अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने वृद्धजनों का शाल श्रीफल देकर किया सम्मान
अटल सुशासन दिवस के अवसर पर विधायक गोमती साय ने गली में झाड़ू लगाकर मनाया सुशासन दिवस

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
अटल सुशासन दिवस के अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने सबसे पहले पत्थलगांव रायगढ़ रोड स्थित शारदा मंदिर के वार्ड स्थित गली में अपने हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाते हुए स्वच्छता का संदेश देते हुए मनाया गया

इस अवसर पर नगर पंचायत के सफाई कर्मी भी मौजूद रहे जिन्होंने वार्ड की सफाई की गई इसके पश्चात गोमती साय ने नगर पंचायत पत्थलगांव में वृद्धजनों का सम्मान समारोह में हिस्सा लिया सर्वप्रथम गोमती साय ने पूरे विश्व में पहचान बनाने वाले अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उनके चित्र के सामने पुष्प अर्पित किए गए। नगर पंचायत अधिकारी प्रभाकर शुक्ला द्वारा विधायक गोमती साय व अतिथियों का स्वागत किया गया इसके बाद नगर पंचायत में आयोजित वृद्धजनों सम्मान समारोह में गोमती साय ने वृद्धो का शाल श्रीफल देकर रामचरण अग्रवाल, पूर्व एल्डरमैन,आनंद राम ,साहू ,राम प्रसाद पटेल ,धोबाराम को सम्मान किया गया । अटल आवास योजना की पूर्णता का प्रमाण पत्र मंहगूराम कुजूर ,मोतीराम कुजूर ,ललिता कुजूर ,कठलू एक्का, राजाराम ,प्रभु दान ,सुरेश को दिया गया।विधायक गोमती साय द्वारा वृद्ध जनों के सम्मान के अवसर पर कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की ही देन छत्तीसगढ़ राज्य है उन्हीं के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया गया था जनता को जन सुविधा मिले के साथ ग्राम सड़क योजना ,सर्व शिक्षा अभियान को भी लागू अटल बिहारी वाजपेई द्वारा किया गया था आज हम पूरे छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस के रूप में अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को बना रहे हैं हमें पत्थल गांव की जनता ने सेवा करने के लिए मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है मैं इस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी एवं सभी जनता को साथ लेकर हम नगर विकास के लिए कार्य करेंगे


।वही पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने भी सुशासन दिवस के अवसर पर कहां की हमें नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करना है उन्होंने अटल बिहारी के जयंती के अवसर पर कविता के साथ कहा कि” कर्तव्य पथ पर जो मिला” यह भी सही “वह भी सही” हार नहीं मानूंगा मैं हार नहीं मानूंगा “के साथ अटल बिहारी वाजपेई कार्य करते थे।इस मौके पर भाजपा के सुनील अग्रवाल ,अनिल मित्तल, हरजीत सिंह भाटिया ,प्रदीप गुप्ता, श्याम नारायण गुप्ता, मनीष अग्रवाल, अजय बंसल पार्षद ,सुनील अग्रवाल पार्षद ,सतीश गर्ग पार्षद, संजय लोहिया ,अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता ,सहित सभी पदाधिकारी के साथ पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, नगर पंचायत अधिकारी प्रभाकर शुक्ला मौजूद रहे*।

गोमती साय ने शारदा मंदिर में पहुंचकर माथा टेका एवं भगवान से आशीर्वाद ग्रहण किया।




