जशपुर विधायक विनय भगत ने सदन में फिर उठाया जर्जर सड़क सहित लावा नदी का मामला…कहा अधिकारी आपको गुमराह कर रहे हैं इसकी जांच खुद मेरे सामने होनी चाहिए…..इस दौरान विधायक ने एक के बाद एक चार सवाल दागे….।

✍️मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव/जशपुर- एक बार फिर सत्र चालू हो गई है और आज दूसरा दिन है वहीं जशपुर के युवा विधायक श्री विनय भगत ने एक बार फिर पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव के विभाग से जुड़ी मामला को उठाया है। बता दें जशपुर के युवा शिक्षित एवम संवेदनशील विधायक हर बार के सत्र में विधानसभा कार्यवाही में जमीनी मामले को लेकर आवाज बुलन्द करते दिखाई देते हैं समय समय पर क्षेत्र की बिजली पानी सड़क जैसे कि आवाज सदन में उठाकर उसकी कार्यवाही के लिए अड़ जाने वाले विधायक श्री भगत ने इस बार भी सड़क की स्थिति को विधानसभा में उठाया सवाल और विधायक श्री भगत एक के बाद एक चार सवाल मंत्री से पूछ डाले।
विधायक श्री विनय भगत का सवाल था…
जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने पंचायत मंत्री से जुड़ी प्रश्न किया जिसमें वर्ष 2019- 20 से 21 मई 2022 तक जशपुर विधानसभा क्षेत्र में कितने ग्रामीण सड़कों की स्वीकृत दी गई तथा कितनों का निर्माण किया गया वर्षवार सड़कवार एजेंसी एवं श्रेणी वार जानकारी मांगा साथ ही उक्त अवधि में स्वीकृत सड़कों में से निर्माणाधीन सड़कों को कब तक पूर्ण कर लिया जाएगा इसकी भी डिटेल में जानकारी जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने मांग की है।
और दूसरा प्रश्न था मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मनोरा से पकरी टोली मार्ग अब तक पूर्ण नहीं हुई है लेकिन इस पर अधिकारी लीपापोती करते हुए पूर्ण बता रहे हैं इस पर भी मेरे समक्ष जांच हो और दोषियों के ऊपर कार्यवाही की मांग जशपुर विधायक विनय भगत ने की है।
एवं अन्य जगह के सड़को की जर्जर स्थिति पर विधायक ने मंत्री को घेरते हुए कहा ये समय से पूर्ण क्यों नही हो रहा इसकी क्या कारण है ये जांच का विषय है इसकी सिलसिलेवार जानकारी विधायक श्री भगत ने मांग की है।
अगला प्रश्न विधायक श्री विनय भगत ने पूछा लावा नदी डड़गॉंव जरिया, कुजरी की जो अबतक कार्य मे तेजी नही लाई गई है आखिर इसकी वजह क्या है कि अबतक नदी निर्माण में तेजी नही लाई जा रही है इसकी भी विधायक श्री विनय भगत ने जानकारी मांगा है। सोगड़ा से मनोरा जाने वाली सड़क पर होने वाले लावा नदी पर पुलिया निर्माण को भी यथाशीघ्र पूर्ण करने की मांग की जिसमे मंत्री ने आस्वासन दिया है।
जशपुर की आवाज को सदन में गुंजाने वाले पहले विधायक बने विनय भगत आज की डेट में जशपुर को सदन में पहले प्राथमिकता मिल रही है अपनी बात रखने का इसका कारण हैं पढ़े लिखे विधायक विनय भगत जो लगातार सदन में प्रश्न लगा रहे हैं। इससे ये तो साबित हो गया है कि अगर कार्य करने की जज्बा हो क्षेत्र के विकास की चिंता हो तो आप सदन से लेकर संसद तक लड़ाई लड़कर अपने जनता के हित मे आवाज उठाते रहेंगे जिसका जीता जागता उदाहरण हैं जशपुर के संवेदनशील विधायक विनय भगत हैं।
प्रश्नकाल के दौरान ही विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने जनप्रतिनिधियों से जशपुर की सड़क का निरीक्षण कर उसे सुधारने के लिए संबंधित मंत्रियों को भी आदेशित किया। यकीनन जशपुर की सड़क के मुद्दे पर विधानसभा में विधायक विनय भगत के सवालों का असर है कि विधानसभा अध्यक्ष को भी इसपर मंत्रियों को आदेश करना पड़ा।




