छठ गीतों से गुंजायमान हो रहा शहर🔴 अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा आज ✴️भोजपुरी समाज ने बाइक रैली निकालकर किए छठ पूजा का पर्व की शुरुआत छठ घाट दुल्हन की तरह सजा

मुकेश अग्रवाल ✍️✍️
पत्थलगांव शनिवार को खरना छठ के दौरान शहर में छठी मैया के गीत “कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए “के गीत से गुंजायमान होते रहा ।नगर में गुरुवार से ही छठ महापर्व की धूम है आज शाम को अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा वही कल सुबह सोमवार को उदयाचल सूर्य को अर्घ देकर व्रत का पारण किया जाएगा ।सूर्य देव की आराधना का महापर्व छठ पूजा के तहत शनिवार को खरना पूजा कर खीर का प्रसाद ग्रहण किया गया। व्रत धारण करने वाले लोगों ने परिजनों एवं आसपास के सगे संबंधी करीबी मित्रों के साथ खीर प्रसाद ग्रहण किया ।व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत पर रही शाम को गुड़ की खीर एवं पूरी का प्रसाद बनाया गया रात में चंद्र दर्शन के बाद छठ व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्रत रखने वाले 4 दिनों तक नियमों का पालन करते हैं ।श्रद्धालु बताते हैं कि नियम पूर्वक पूजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं इसलिए इस व्रत को पूरी श्रद्धा के साथ नियमों का ख्याल रखते हुए किया जाता है ।आज शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा इसके लिए व्रतियों ने पहले ही फल एवं अन्य सामानों की खरीदारी पूरी कर ली है। पूरे बाजार में छठ पूजा के दौरान रौनक बनी रही।नगर का छठ घाट सजधज कर तैयार
नगर के पूरन तालाब में छठ घाट दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार हो चुका हैछठ घाट में पहुंचने में व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए भोजपुरी समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है। पूरे छठ घाट के आसपास स्वच्छता का विशेष ख्याल रखा गया है ।कल सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देते समय के लिए भोजपुरी समिति द्वारा आतिशबाजी की व्यवस्था भी की गई है ।भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि छठ करने वाले व्रती के लिए घाट पर पूरे प्रबंध किए गए हैं साथ ही छठ पूजा देखने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठक व्यवस्था भी की गई है साथ ही पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया जावेगा। छठ पूजा को संपन्न कराने के लिए भोजपुरी समाज के जितेंद्र गुप्ता, नीरज गुप्ता ,अमर तिवारी ,पंकज गुप्ता, मनोज तिवारी, संजय तिवारी सहित सभी भोजपुरी समाज के युवा बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button