राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव द्वारा लगाया गया सैनिकों के सम्मान में दंड प्रहार ; पवन अग्रवाल द्वारा लगाया गया सबसे अधिक प्रहार

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
प्रत्येक वर्ष विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देश भर में दंड प्रहार महायज्ञ का आयोजन किया जाता है | जिसके तहत पत्थलगांव में भी दंड प्रहार महायज्ञ का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है , इसमें सभी स्वयंसेवकों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है एवं यथाशक्ति दंड प्रहार लगाने का प्रयास किया जाता है | लेकिन इस वर्ष स्वयंसेवकों ने पूर्व के वर्षों का सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए दंड प्रहार किया | जिसमें “सबसे अधिक प्रहार पवन अग्रवाल द्वारा लगाया गया” एवं थोड़े से ही अंतर में अमन साहू , शंकर यादव , प्रेम मंडल एवं अंकित शर्मा द्वारा भी अपना पूरा जोर लगाया गया एवं 3,000 से भी ज्यादा प्रहार लगाकर अपने साहस का परिचय दिया | सायं काल में 04:00 बजे समस्त नगरवासी स्वयंसेवकों द्वारा इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया एवं पूरे पत्थलगांव नगर से कुल 70,000 प्रहार लगाए गए जो की विजय दिवस के महायज्ञ में आहूत की गई | कार्यक्रम के बढ़ते चरण में माननीय जिला संचालक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी , जिला व्यवस्था प्रमुख श्री शंकर लाल अग्रवाल जी , नगर खंड प्रचारक श्री कमलेश चंद्रा जी एवं नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल की उपस्थिति में श्री दौलत राम चौहान जी द्वारा सभी स्वयंसेवकों में ऊर्जा का संचार किया गया |इसके पश्चात कार्यक्रम संपन्न किया गया…!!

Related Articles

Back to top button