सूर्य उपासना के पर्व छठ का सजा बाजार, खरीदारी पर जुटे श्रद्धालु, पूजन सामग्री लेने लग रही दुकानों में भीड़

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
सूर्य उपासना का पर्व छठ का बाजार सज धज कर तैयार हो चुका है सूप से लेकर दउरा तक की खरीदारी छठवर्ती सामर्थ के अनुसार कर रहे हैं आस्था के पर्व छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर को नहाए खाए से होगी और 20 नवंबर को छठ के पारण के साथ समाप्त होगा। नहाए खाए ,खरना अस्ताचलगामी एवं उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने का विधि विधान छठ पर्व में होता है इसके लिए छठवर्ती खरीददारी करके भगवान भास्कर को अध्य देते हैं लेकिन छठ की बहुत सारी ऐसे समान है जो अति महत्वपूर्ण है चाहे गरीब हो ,चाहे अमीर हो जो भी छठ करते हैं इन सामानों को लेना अति आवश्यक है इनमें सबसे पहले समान सूप होता है जो सभी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है बगैर सूप के भगवान सूर्य को अर्घ्य नहीं दिया जा सकता ।सूप में ही फल ,ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री रखकर आज दिया जाता है ।


पत्थलगांव का छठ घाट महुआटिकरा पूरनतालाब पूरी तरह सज धज कर तैयार नगर का महुआ टिकरा स्थित पुरन तालाब का छठ घाट सज धज कर तैयार हो चुका है छठ घाट पर छठ घाट समिति द्वारा रंगीन रोशनियों के साथ सारे सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं छठ घाट में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है कल छठ पूजा की नहाए खाए से शुरुआत हो जाएगी जिसको लेकर भोजपुरी समाज के लोगों द्वारा तैयारी अपने अंतिम चरण पर पूरी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button