धर्मपरिवर्तन कराए जा रही मिली सूचना पर प्रशासन पहुँचा 5 लोगो के ऊपर 151 और आईपीसी की धारा में कार्यवाही….

पत्थलगांव ✍️ मुकेश अग्रवाल

पत्थलगाँव से 10 किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम कटंगजोर में चल रहे चंगाई सभा मे उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब चंगाई के बीच मे ही पत्थलगांव से पुलिस और प्रशासनिक अमला अचानक पहुँच गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार उड़ीसा के राउरकेला के एक पास्टर के द्वारा चंगाई धर्म सभा कराया जा रहा था ।इस चंगाई सभा मे कई सारे लोग मौजूद थे और प्रार्थना कर रहे थे तभी गाँव के ही लोगो ने पत्थल गाँव थाना पुलिस और तहसीलदार को फोन कर दिया।फोन पर उन्हें बताया गया कि चंगाई की आड़ में यहाँ धर्मांतरण कराया जा रहा है।

ग्रामीणों की सूचना पर पत्थल गाँव थाना प्रभारी और तहसीलदार पूरे दल बल के साथ चंगाई आयोजन स्थल पहुँच गए । प्रशासन और पूलिस के साथ बजरंग दल और विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी वहाँ पहुंच गए । फिलहाल प्रशासन और पूलिस के लोगों के द्वारा ग्रामीणों ,सभा मे मौजूद लोगों और सभा लेने वाले फादर के बयान लिए गए बयान की कार्रवाई के बाद 5 लोगो को थाने लाया गया आपको बता दें कि पत्थलगाँव और दुलदुला में कुछ दिन पहले ही चंगाई सभा को लेकर हंगामा हो चुका है।

🖕

पत्थलगांव से तहसीलदार के साथ थाना प्रभारी एन एल राठिया के साथ टीम

पत्थलगांव एसडीओपी अलीम खान ने बताया कि हमें ग्रामीणों के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ था कि कटंनजोर में कुछ बाहर से आये लोगो के द्वारा धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हमने तत्काल थाना प्रभारी के साथ पुलिस टीम गाँव मे भेजा साथ मे तहसीलदार भी पहुचे थे जहाँ से गाँव वालों और पंच की शिकायत पे हमने 5 लोगो को थाने लाया है। पांच लोग परवोन लकड़ा, सिमोन खेस, अमित लकड़ा,समल तिर्की, कुलदीप केरकेट्टा के ऊपर गाँव के लोगो और पंच की शिकायत के आधार पे आईपीसी की धारा में एफआईआर की गई है। साथ ही मोके की हालात को देखते हुए तत्काल 151 की कार्यवाही भी की गई है। जिस तरह धार्मिक रूप से अन्य संघठनों के द्वारा धर्म परिवर्तन करने वालो लोगो के ख़िलाफ़ गुस्सा देखा जा रहा था इसलिए जरूरी हो गया था कि करवाही की जाए जिसमे आपसी भाईचारा बनाये रखा जा संके समाजिक हो या अन्य कोई भी ब्यक्ति को कानून से अलग होकर कार्य करने की अनुमति नही दी ज सकती चाहे वो किसी भी धर्म का ब्यक्ति हो। सभी को अपने दायरे का पता होना चाहिए किसी भी ब्यक्ति को बरगला कर या डरा धमका कर धर्मपरिवर्तन करने दबाव नही डाला जा सकता प्रशासन हमेसा अलर्ट है।

🖕पत्थलगांव एसडीओपी अलीम खान

अभी पिछले हफ्ते ही पत्थलगांव में भी प्राथना सभा मे धर्म परिवर्तन कराने को लेकर पास्टर को थाने लाया गया था वही धर्मपरिवर्तन को लेकर भाजपा के कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कड़ा बयान देते हुए धर्म परिवर्तन कराने वाले संघठनों एवं प्रशासन से दो टूक शब्दों में कहा था कि धर्मपरिवर्तन कराने वालों के ऊपर कड़ाई से पेस आये नही तो मुझे सड़क में आकर आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा जिसकी सभी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सन्देश क्लियर था कि किसी भी हालत में हिंदुओ की संस्क्रति और उसकी विरासत के ऊपर किये जा रहे आघात को कभी भी बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button