माता जगत जननी की प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला बाजार पर दुर्गा समिति ने एक कलर के परिधान पहन कर माता विसर्जन रैली निकाली

मुकेश अग्रवाल


पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज माता जगत जननी का प्रतिमा विसर्जन का रेला बाजे गाजे धुमाल डीजे के साथ तीनों मार्ग रायगढ़ रोड, जशपुर रोड ,अंबिकापुर रोड से होकर निकला जहां बाजार पारा दुर्गा समिति के सदस्यों ने एक कलर के परिधान पहन कर विसर्जन रेली की शोभा बढ़ाते नजर आ रहे थे माता प्रतिमा विसर्जन रेली में आगे आगे धुमाल पार्टी अपने धूम धड़ाके के साथ निकलते हुए माता के भक्ति झूमते गाते चल रहे थे विसर्जन रेली में माता के भक्तों की भक्ति देखने योग्य नजर आ रही थी। पूरे विसर्जन रेली में माता के जस गीतों से नगर गूंजायमान हो रहा था जगह-जगह लोगों द्वारा माता की आरती उतार कर प्रसाद ग्रहण करते नजर आ रहे थे। पंडित भक्त महाराज द्वारा माता के भक्तों को चूड़ी, सिंदूर का प्रसाद देकर माता के भक्तों के लिए प्रसाद दे रहे थे। मंडी समिति, रायगढ़ रोड शारदा मंदिर समिति ,मातु दुर्गा समिति ,म्हारी दुर्गा समिति ,अंबिकापुर रोड मंदिर समिति द्वारा विसर्जन रेली भी निकालीगई

।बाजार पारा दुर्गा समिति ने हिट एंड रन मामले में माता के भक्त नातू अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
विगत 2 साल पूर्व हिट एंड रन मामले में माता प्रतिमा विसर्जन रैली के समय एक लाल रंग की कार द्वारा नाटु अग्रवाल उर्फ गौरव अग्रवाल को कुचलते हुए निकल गई थी जिसको लेकर पूरे देश में इस मामले को लेकर आवक रह गए थे ।आज बाजार पर दुर्गा समिति के अध्यक्ष कालू मधुबन, अजय पार्षद, सुनील सोढ़ी ,संतोष भांचा,दीनू लंगड़ा ,मुकेश प्लाई बल्लू अग्रवाल, सुनील पार्षद , टिंकू सामंत, प्रदीप ठाकुर,द्वारा “नाटू अग्रवाल अमर रहे” “जब तक सूरज चांद रहेगा नाटु तेरा नाम रहेगा” के नारों से स्थल गूंजायमान होता रहा ।सभी सदस्यों ने 2 मिनट का श्रद्धांजलि देकर नाटू अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी गई एवं नमन किया गया ।
पुलिस व्यवस्था रही दुरुस्त
विसर्जन रेली के दौरान एसडीओपी हरीश पाटिल ,थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में विसर्जन रेली की यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही ।सभी विसर्जन रेली में पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल लगाकर यातायात व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रखी गई।

Related Articles

Back to top button