पत्थलगांव के पालीडीह मे महात्मा गांधी ग्रामीण औद्यौगिक पार्क का हुआ शुभारम्भ छत्तीसगढ़ में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने रंग गुलाल निर्माण कर 33 करोड़ की आय अर्जित की– शेखर त्रिपाठी

मुकेश अग्रवालपत्थलगांव –/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल द्वारा ग्रामीण महिलाओं सहित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, उनका आर्थिक स्थिति मजबूत कराने राज्य में महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क(रीपा)की योजना लागू किया है जिसके लिये सरकार गौठानो के भीतर बड़े बड़े शेड का निर्माण करा रही है जहा नाना प्रकार के उद्योग स्थापित किये जायेंगे।जिनका आज मुख्यमंत्री भूपेष बघेल द्वारा पूरे राज्य में एक साथ वर्चुवल शुभारम्भकिया गया।
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क(रीपा) का भी आज दिनांक 25 मार्च 2023 को ग्राम पंचायत पालीडीह में लोकार्पण किया गया। विदित हो कि महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क(रीपा) का वर्चुअली माध्यम से मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे,विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह द्वारा मुंगेली जिले से प्रदेश भर में वर्चुवल शुभारंभ किया गया,जिसके लिए सभी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे ग्राम पालिडीह में इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, विशिष्ठ अथिति कांग्रेस कमेटी प्रदेश महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह,डीडीसी सुश्री रत्ना पैंकरा,जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल,सुरेश सिदार,रविशंकर खुटिया,,भास्कर सिदार सरपंच, उप सरपंच भूपेंद्र यादव,किसान नेता दया यादव,रामचंद्र गुप्ता समेत स्व सहायता समूह की महिलाएं निर्मला सिंह,गीता सिदार,प्रीति चौहान,माधुरी पटेल,साधना देवी एवम अन्य जनप्रतिनिधिगण की मौजूदगी में भारी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष एवं युवाओं सहित स्व सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुवे परिसर में महात्मा गांधी जी की मूर्ति स्थापना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर क्षेत्रीय जनपद सदस्य अनिता खाखा ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की ऐसी योजना ग्रामीण स्तर तक पहुंचाई है जो अत्यंत ही सराहनीय है।लोगों के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है जो पालीडीह की धरती को चुना गया है।आज इसके माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं और लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।कांग्रेस कमेटी प्रदेश महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह ने कहा कि इस औद्योगिक पार्क के लगने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों एवं महिलाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। छग शासन ने अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की है जिनका उल्लेख समय समय पर हम करते रहे है।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के अनेकों क्षेत्रों में कार्य किया है ग्रामीण क्षेत्रों में भी औद्योगिक पार्क की शुरुआत होगी किसी ने सोचा नहीं था।सरकार ने ऐसे अनेकों पंचायतों को चुना है जहां उद्योग स्थापित कर लोगों को सशक्त और मजबूत बनाया जा सके।इस औद्योगिक पार्क में टेंट हाउस कार्य,बेकरी उत्पादन,मुर्रा उत्पादन, पोहा उत्पादन,फेसिंग वायर निर्माण समेत अनेकों उद्योग स्थापित किए जाएंगे।इस अवसर पर डीडीसी रत्ना पैंकरा ने कहा कि ग्रामीण स्तर को मजबूत करने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार लगातार प्रयासरत है।हमारी सरकार कई महत्वकांक्षी योजनाएं चला रही है।उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का सपना था अगर देश को आर्थिक दृष्टि से मजबूती की ओर लेकर जाना है तो कार्य पंचायत स्तर से शुरू करने होंगे। और उनके सपनों को पूरा करने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल मेहनत कर रहे है।वहीं एसडीएम रामशिला लाल ने कहा कि लोगों ने कल्पना नहीं की थी कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उद्योग की स्थापना होगी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने एक शानदार पहल की है हमारा देश कृषि प्रधान देश है जहां 74% लोग कृषि पर आधारित है इस महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्थापित होने से निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के उद्योग संचालित किए जाएंगे सरकार आगे बढ़कर बारी बारी से सराहनीय कदम उठा रही है लोगों को भी अपनी मेहनत का भरपूर प्रदर्शन करना चाहिए।इस मौके पर पलीडीह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्थलगांव विधानसभा के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह की कड़ी मेहनत से यह संभव हो पाया है कि आज यहा इस महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का लोकार्पण हुआ है।जब से हमारी कांग्रेस की सरकार आई है उससे पहले राज्य में दूसरी सरकारो ने भी सरकार चलाई किन्तु उन्होंने राज्य में क्या विकास किया बताने की आवश्यकता नहीं है सब भली भांति जानते है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि युवा, महिला, बुजुर्ग, किसान ही इस सरकार की अनेकों योजनाओं को आगे लेकर जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की जा रही है उन्होंने सबसे पहले किसानों की समस्याओं के बारे में सोचा वे जैसे ही मुख्यमंत्री पद की सपथ लिए और दो घण्टे के भीतर किसानों का कर्जा माफ किया क्योंकि वे किसान पुत्र हैं। गांव की परम्पराओं को जानते है जिसे ध्यान पर रखते हुए उन्होंने प्रदेश भर में गौठान निर्माण कराए जिससे किसान, माताओं,बहनों, युवाओं को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में किसी ने नहीं सोचा था कि गोबर को भी कोई सरकार खरीदी करेगी किन्तु हमारी कांग्रेस की सरकार की सोच है कि गांव,गरीब, किसान आत्मनिर्भर बने और छत्तीसगढ़ में गोबर की भी खरीदी हो रही है। रीपा की इस योजना से आने वाले समय में तेल,दाल,आटा व अन्य मिलो की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हाल ही के दिनों में बीते होली के त्यौहार में गुलाल को बेचकर 33 करोड़ की आय अर्जित की। आज गोबर के माध्यम से रंग पेंट का निर्माण किया जा रहा है पूरे छत्तीसगढ़ में 185 रंग पेंट के उद्योग लग चुके हैं आगामी दिनों में प्रत्येक सरकारी बिल्डिंग पर गोबर से बने पेंट लगेंगे। कार्यक्रम के अंत मे ग्राम के पूर्व उप सरपंच पीताम्बर यादव ने आभार प्रगट किया।मंच का सफल संचालन पूर्व जनपद सदस्य अजय राजपूत द्वारा किया गया।




