पत्थलगांव से करमी टिकरा तक बने प्रधानमंत्री सड़क योजना की अधूरे निर्माण पूरे होने की जगी आस 🔴🔴कलेक्टर के निर्देश पर प्रधानमंत्री सड़क के अड़चन बने पेड़ को प्रशासन ने हटाया

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव वर्षों पूर्व पत्थलगांव से लेकर करमीटिकरा तक करोड़ों रुपए के प्रधानमंत्री सड़क बनाई गई थी जिस सड़क को लेकर नागरिकों में काफी हर्ष व्याप्त था किंतु प्रधानमंत्री सड़क के प्रारंभिक छोर याने पत्थलगांव एनएच के बगल से सड़क के लिए एक पेड़ बाधक बन रहा था जिसके कारण सड़क की चौड़ाई एकदम सकरी एवं छोटी हो चुकी थी जिसको लेकर नागरिकों ने कई बार पत्थलगांव एसडीएम को इसकी शिकायत की गई थी जसपुर जिला कलेक्टर द्वारा दौरे के समय सड़क निर्माण में बाधक बन रहे पेड़ को हटाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद आज प्रशासन ने तत्काल निर्देशों का पालन करते हुए उक्त बाधक बन रहे पेड़ को हटाया गया।
करोड़ों रुपए की सड़क आधी अधूरी के कारण नागरिकों के लिए जी का जंजाल बन चुकी थी आज सड़क में बाधक बन रहे पेड़ के हट जाने से सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है वही कुमेकेला के पास भी लोक निर्माण विभाग के सड़क की वजह से नागरिकों को सड़क का कुछ भाग खराब होने की वजह से काफी परेशानी हो रही है अब देखना यह है कि करोड़ों रुपए की सड़क कब जा कर पूरी होती है एवं नागरिकों को इस सड़क का लाभ मिल पाता है या यूं ही नागरिक करोड़ों रुपए की सड़क का पूरा उपयोग का दंश झेलते रहेंगे??




