चिडरापारा कॉलोनी में नाले की पानी निकासी विवाद को लेकर महिलाओं थाना पहुंची, कहा- बरसात के दिनों में निकासी नही होने से जमा होता है पानी।

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव | पत्थलगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 चिडरापारा मोहल्ले में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण दो पक्षो में विवाद की स्थिती बनी हुई है । एक पक्ष के लोग सोखता बनाने पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति दर्ज करते हुए थाने पहुंच गई । महिलाओं का आरोप है कि मोहल्ले में शाश्किय जमीन पर निजी सोखता निर्माण कराया जा रहा है । नाली की साफ सफाई नही होने के कारण नाली जाम हो गई है । बरसात के दिनों में पानी निकासी नही होने से घर मे पानी घुसने की आशांका है । उन्होंने बताया कि घर में बरसात की पानी प्रवेश से घर गिरने की सम्भवना बन जाति है । स्थानीय निवासी संगीता सिन्हा, सुनीता सिंह, हेमंती विश्कर्मा, सुनीता शर्मा, मंजू पासवान, बंसती बाई, जगरमति चौहान, चन्द्र यादव ने बतायी कि इस समस्या को लेकर नगर पंचायत के पार्षद सह पूर्व अध्यक्ष सुचिता एक्का सहित अन्य पदाधिकारी को शिकायत के बाद भी कोई सुध नही लिया जा रहा है । रोजना सुबह विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है । आज महिलाओं ने थाने पहुंचकर सोखता निर्माण पर रोक लगाने व नाले की समस्या की निराकरण को लेकर थाना पहुंची । इधर पत्थलगांव थानाप्रभारी भास्कर शर्मा, प्रेम प्रकाश कुर्रे सहित अन्य ने समझाइश देकर घर भेज दिया है । आपको बता दें कि बरसात के दिनों में उक्त कॉलोनी में जगह-जगह पानी जमा रहता है। बारिश के दिनों में सड़क पर एक से दो फीट तक पानी जमा हो जाता है। इसके चलते बारिश के दिनों में कीचड़ होगा। पिछले कई सालो से इस तरह की परेशानी से रहवासी जूझ रहे है। मानसून आने के पहले अब तक यहां पानी निकासी को लेकर कोई काम नहीं किया गया है। इसके चलते इस साल भी पहले जैसी स्थिति बनेगी।

Related Articles

Back to top button