कोयला फैक्ट्री गली के सूने मकानों में चोरी करने के आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने दबोचा घटना के मास्टरमाइंड सलीम खान ने की वारदात घटना में बाहरी व्यक्तियों की करतूत

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
घटना इस प्रकार है कि प्रार्थीगण पवन अग्रवाल एवं सचिन अग्रवाल दोनों निवासी पत्थलगांव ने दिनांक 16.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराये कि यह शादी एवं पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर गये हुये थे, दिनांक 16.06.2022 की रात्रि में वापस अपने-अपने घर आये, घर आने पर देखे कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है एवं अंदर सामान बिखरा हुआ है। दोनों के घर से अज्ञात आरोपी आभूषण एवं नगदी रकम 14000 रू. की चोरी कर ले गये हैं। प्रार्थीगणों की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में पृथक-पृथक अपराध क्र. 195, 197/2022 धारा 457, 380 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये मुखबीर की सूचना पर प्रकरण के संदेही आरोपीगण सलीम खान, राजू कुजूर एवं कुश कुमार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को मिलकर घटित करना स्वीकार किये एवं उक्त दोनों स्थान से चोरी की गई कुल नगदी रकम 14000 रू. एवं 06 नग चांदी का सिक्का को आपस में बांट लेना स्वीकार किये। पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई संपत्ति में से नगदी रकम 2500 रू. एवं 04 नग चांदी का सिक्का एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड मिलने पर जप्त किया गया। *आरोपीगण 1-सलीम खान उम्र 32 साल निवासी सिकरी, थाना एवं जिला फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम-रायगढ़ रोड पत्थलगांव, 2-राजू कुजूर उम्र 30 वर्ष निवासी चिडरापारा एवं 3- कुश कुमार उम्र 35 साल निवासी कश्मीरी गली पत्थलगांव* को दिनांक 10.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका बनर्जी, स.उ.नि. जयसिंह मिर्रे, प्र.आर. इग्नासियुस एक्का, आर.सुरेन्द्र यादव, आर. भवानी लाल कहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button