पत्थलगांव एसडीएम ने इंदिरा चौक में मास्क चेकिंग कर रहे अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश चालान कट रहे लोगों को रसीद के साथ मास्क देने की शुरुआत शहर में निकल रहे कोरोना पाज़िटिव लोगों को होम आइसोलेशन में रहने की दी सलाह नियम उल्लंघन पर की जावेगी कड़ी कार्यवाही_ एसडीएम रामशिला लाल

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।
लगातार मिल रही शिकायत जिसमे शहर में चलने वाले लोग जो कोरोना महामारी के समय प्रशासन के नियमो को न मानते हुए बिना मास्क के चलते दिखे उन सभी लोगों के चालान काट कर रशीद दी गई सोमवार को जिस तरह बिना मास्क के शहर में चलते लोगो ने प्रशासन को चिढाने का प्रयास किया था पर मिल रही शिकायतों पर एसडीएम रामशिला लाल ने खुद मोर्चा संभाला और अपने अधिकारी जिसमे नायब तहसीलदार जानकी काठले सीएमओ जितेन्द्र बहादुर पटेल और पुलिस विभाग के साथ मिल कर बस स्टैंड चौक पर बिना मास्क के चलने वाले लोगो को चालान काटा
सबसे अच्छी बात यह रही कि एसडीएम ने बिना मास्क वाले लोगो को वही पर मास्क भी दिया और हमेसा मास्क लगा कर चलने को कहा ये समझाते दिखे की ये मास्क पहन कर चलने से आप भी सुरक्षित रहेंगे और अपने दोस्तों अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सकेंगे ।
आप सभी प्रसाशन के साथ सहयोग करें तभी हम कोरोना महामारी संक्रमण को रोक पाएंगे हर एक ब्यक्ति को जिम्मेदार बनना पड़ेगा साथ ही अपने अधिकारियों को निर्देशित किया की जगह बदल बदल कर बिना मास्क वालो के ऊपर कार्यवाही करें जिससे सभी लोग मास्क लगाए।
वही एसडीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्र के जो लोग कोरोना पोजेटिव है। और दुकान खोल रहे है। ये ठीक बात नही है। मंगलवार को नगरपंचायत के द्वारा शहर में मुनादी किया जाएगा कि वे लोग जो पोजेटिव है। वे अपनी दुकान बंद रखे जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा संके कुल शहर में 23 लोग पोजेटिब है। जिनकी लिस्ट अस्पताल प्रशासन से हमे मिल चुका है। बुधवार को उन सभी के घर जाकर दुकान बंद रखने कहा जायेगा जिससे संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिल सकेंगी साथ ही एसडीएम ने कहा कि प्रशासन के नियमों की अनदेखी करने पर महामारी एकोडेमिक एक्ट के तहत कारवाही की जाएगी।




