स्टेट हाईवे पत्थलगांव से लेकर धरमजयगढ़ तक बना गड्ढों वाला हाईवे, सिसरिंगा बस्ती में बेमौसम बारिश से लगा लंबा जाम
मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव
पत्थलगांव से लेकर रायगढ़ तक स्टेट हाईवे सड़क की दुर्दशा के कारण सड़कों पर चलने वाले चार पहिया वाहन रायगढ़ से कटकर अन्य रास्तों से होकर लंबी दूरी तय कर रहे हैं जिसके कारण नागरिकों को समय के साथ आर्थिक नुकसान हो रहा है रायगढ़ से नागरिक निकलने के लिए निकलने से पहले अपनी मौत मौत की सलामती की दुआ करते हुए अपने गंतव्य पहुंचने के लिए निकलता है जहां नागरिकों ने जनप्रतिनिधियों पर रायगढ़ से लेकर पत्थलगांव तक की सड़क की स्थिति को लेकर निष्क्रियता के सवाल उठाते रहे हैं जनप्रतिनिधि आंखों में पट्टी बांधकर सड़कों पर इतने बड़े-बड़े गड्ढों को देख कर भी आंखें बंद किए हुए नजर आते हैं जानू हमेशा से ही नागरिकों को जल्द ही सड़क बनने की बात कही जाती हैं लेकिन सड़कों का निर्माण कछुआ चाल की गति में हो रहा है खासकर सड़क रायगढ़ से निकलने वाले मार्ग से हो लेकर पत्थलगांव एकदम जर्जर हो चुकी जल्द ही इन सड़कों का निर्माण नहीं किया जाता है तो आने वाले बारिश के दिनों में इन सड़कों पर पैदल चलना भी दूभर हो जाएगा
पत्थलगांव शहर के समीप बिस्कुट फैक्ट्री के पास स्टेट हाईवे पर बने जानलेवा गड्ढे पत्थलगांव के समीप बिस्कुट फैक्ट्री के पास स्टेट हाईवे पर जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं जबकि शहर से इतने नजदीक अंदर में बड़े-बड़े गड्ढे मौत की कहानी सुना रहे हैं शहर के अंदर इन गड्ढों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर के बाहर स्टेट हाईवे की स्थिति किस तरह होगी
हल्की सी बेमौसम बारिश से स्टेट हाईवे में लगा जाम स्टेट हाईवे रायगढ़ से लेकर पत्थलगांव तक जर्जर हो चुका है वहीं दूसरी ओर सड़कों पर मिट्टी डालकर सड़क का बुरा हाल ठेकेदार द्वारा किया जा चुका है जहां बेमौसम बारिश की वजह से सड़क में मिट्टी के कारण चार पहिया वाहन लगातार फस रहे हैं आज सुबह से सीसृंगा के पास स्टेट हाईवे मिट्टी की वजह से जाम पड़ा है जिसके कारण सड़क के दोनों और किलोमीटर लंबी लाइनें लग चुकी है आने जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है किंतु इन सब के बावजूद भी जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन द्वारा स्टेट हाईवे के इस तरह छोड़कर ध्यान ना देना कहीं ना कहीं प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को दर्शाता है।




