श्याम बाबा के श्रृंगार के बाद बाबा के प्रथम दर्शन के लिए उमड़े श्याम भक्त सात दिवसीय श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह संपन्न पूरी प्रशासनिक व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में श्री श्याम प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन श्याम बाबा के श्रृंगार को आलू सिंह महाराज के पोत्र जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा 12 घंटे के लंबे समय के साथ पूरे विधि विधान से शृंगार किया गया। साथ सालासर बालाजी व रानी सती की प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्याम मंदिर के पट खोल दिए गए ज्यों ही श्याम मंदिर के पट खोले गए वैसे ही पूरा मंदिर स्थल बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा हर कोई श्याम भक्त बाबा के दीदार के लिए ललायित रहा समिति द्वारा बाबा श्याम के भक्तों के लिए व्यवस्था बनाते हुए सभी को श्याम बाबा के दर्शन कराने के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई ।पत्थलगांव में 3 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चले सात दिवसीय श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ सात दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन रात्रि भजन संध्या एवं पूरे दिन श्री श्याम प्राण प्रतिष्ठा के लिए राजस्थान खाटू से आए प्राण प्रतिष्ठा आचार्य द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की पूजा संपन्न की गई वही श्याम संकीर्तन संध्या में कोलकाता, राजस्थान जयपुर से आए कलाकारों ने पूरी रात श्याम के भजनों में श्याम प्रेमियों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। वही श्याम समिति द्वारा रात्रि श्याम भक्तों के लिए जलपान से लेकर श्याम रसोई तक की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गई ।श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कलश यात्रा के कार्य से शुभारंभ करते हुए निशान यात्रा के साथ श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की गई जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने श्याम बाबा के भजनों का एवं श्याम रसोई का आनंद उठाया पूरे कार्यक्रम के दौरान पूरी श्याम सेवा समिति दिन रात लगन एवं मेहनत कर कार्यक्रम को सफलता की ऊंचाइयों तक लेकर गए पूरे सात दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पत्थलगांव की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को पुलिस प्रशासन की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे व मयंक तिवारी ने सफलतापूर्वक निर्विघ्न रुप से जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया वहीं स्थानीय प्रशासन की पूरी टीम का श्याम सेवा समिति को भरपूर योगदान प्राप्त हुआ।
श्री श्याम प्राण प्रतिष्ठा की अंतिम दिवस राज पारीक व रजनी राजस्थानी द्वारा पूरी रात श्याम के भजनों का समा बांधा कल श्याम बाबा दर्शन के पश्चात श्याम बाबा प्रसाद के लिए श्याम भक्तों ने 250 सवामणी लगाई गई वही बाबा का छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।
खाटू धाम से पधारे पुजारी जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा पत्रकारों के समक्ष प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि पत्थलगांव में खाटू श्याम जी विराजमान की गई वह आलौकिक बाबा खाटू से चलकर पत्थलगांव में विराजमान हुए पत्थलगांव नगरी के श्याम भक्तों जो निशान यात्रा निकाली वह मुझे रिंगश से चलकर खाटू धाम की निशान यात्रा की याद आ गई ।अपने आप में ही अलौकिक एवं मर्यादित नजर आ रही थी मेरे द्वारा बाबा के सिंगार दर्शन करते हुए अलग ही अनुभूति प्राप्त हुई।




